Hindi Newsकरियर न्यूज़aadhaar supervisor operator recruitment 2026 csc e governance 282 posts apply online
आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटरों की भर्ती, 10वीं-12वीं पास को मौका, आवेदन 31 जनवरी तक

आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटरों की भर्ती, 10वीं-12वीं पास को मौका, आवेदन 31 जनवरी तक

संक्षेप:

CSC ई गवर्नेंस सर्विसेज (आधार) ने 282 सुपरवाइजर/ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jan 02, 2026 05:16 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नए साल की बड़ी खुशखबरी आई है। CSC ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया (आधार) ने सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 282 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया है। खास बात यह है कि यह नियुक्तियां जिला स्तर पर की जाएंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितने पद, कहां होगी भर्ती

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026 के तहत देश के कई राज्य में पद भरे जाएंगे। कुल पदों की संख्या लगभग 282 है, जिसमें जिला स्तर की मैनपावर भी शामिल है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल समेत कई राज्यों में रिक्तियां निकाली गई हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 23 पद , मध्य प्रदेश में 28 , महाराष्ट्र में 20 और पंजाब में 12 पद तय किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है

  • 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास
  • 10वीं पास + 2 साल का ITI
  • 10वीं पास + 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

इसके अलावा, उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर या सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना इस सर्टिफिकेट के आवेदन मान्य नहीं होगा।

उम्र सीमा और वेतन

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा का उल्लेख नोटिफिकेशन में नहीं है और आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अर्ध कुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन दिया जाएगा, जो राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकता है।

आवेदन की जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 दिसंबर 2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन से पहले उम्मीदवारों को आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर परीक्षा देनी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने पर संबंधित राज्य टीम को अनुमति अनुरोध भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद UIDAI LMS सर्टिफिकेशन भी जरूरी होगा। LMS आईडी और पासवर्ड बनने और स्वीकृत होने के बाद उम्मीदवार सर्टिफिकेशन परीक्षा दे पाएंगे।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए CSC की आधिकारिक वेबसाइट cscspv.in पर जाना होगा। आधार सुपरवाइजर परीक्षा के लिए अलग से लिंक के जरिए पंजीकरण करना होगा। ध्यान रहे कि VLE (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।