DDU Placement Drive: डीडयू प्लेसमेंट की धूम, इंजीनियरिंग के 92 छात्रों को मिली नौकरी; टीसीएस और एयरफोर्स में चयन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

DDU Placement Drive: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के इंजीनियरिंग स्ट्रीम में आयोजित हालिया प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 92 छात्र-छात्राओं का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।

DDU Placement Drive: डीडयू प्लेसमेंट की धूम, इंजीनियरिंग के 92 छात्रों को मिली नौकरी; टीसीएस और एयरफोर्स में चयन

DDU Placement Drive: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता की एक नई इबारत लिखी है। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग स्ट्रीम में आयोजित हालिया प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 92 छात्र-छात्राओं का चयन देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खोले हैं।

चयनित छात्रों का विवरण: IT और CSE का दबदबा

इस प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे ज्यादा सफलता कंप्यूटर साइंस और आईटी के छात्रों के हाथ लगी है। आईटी के अंतिम वर्ष के 42 छात्रों का चयन हुआ है। सीएसई के अंतिम वर्ष के 46 छात्रों ने बाजी मारी है। एमएस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कोर्स के 4 छात्रों को भी प्रतिष्ठित ऑफर मिले हैं। इन सभी चयनित विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी मई एवं जून माह में संबंधित कंपनियों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लें।

वैष्णवी श्रीवास्तव की विशेष उपलब्धि

प्लेसमेंट की इस फेहरिस्त में सत्र 2024-25 की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव ने विशेष ध्यान आकर्षित किया है। वैष्णवी को दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) से ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है। उनकी मेरिट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की NPTEL परीक्षा में टॉप 2 प्रतिशत में स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

इंडियन एयरफोर्स में भी मिली सफलता

इंजीनियरिंग के छात्र केवल कॉर्पोरेट जगत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश की रक्षा सेवा में भी अपना योगदान दे रहे हैं। सत्र 2024-25 के ही कंप्यूटर साइंस (CSE) के एक छात्र का चयन इंडियन एयरफोर्स (IAF) में हुआ है। इसके साथ ही, कुछ अन्य छात्र वर्तमान में एसएसबी (SSB) की चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में सम्मिलित हैं, जिनसे भी सुखद परिणाम की उम्मीद है।

ऑनलाइन इंटरव्यू और सहयोग

इस ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन 25 मई को किया गया था। इस पूरी प्रक्रिया में लखनऊ स्थित संस्था 'स्वदेश' का विशेष सहयोग रहा। स्वदेश के संस्थापक डॉ. राजीव निगम ने संस्थान के विद्यार्थियों के कौशल की सराहना की और भविष्य में और भी अधिक प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया।

कुलपति ने दी बधाई

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विभाग को निर्देश दिया है कि प्लेसमेंट गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए ताकि आने वाले समय में हर छात्र के हाथ में नौकरी हो। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. हिमांशु पांडेय और प्रोफेसर-इन-चार्ज प्रो. एसएन तिवारी ने भी छात्रों की मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।