4 लाख की नौकरी ठुकराई, फिर GATE क्रैक के बाद बदली कहानी; अब 26 लाख का पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की कहानी चर्चा में है। वायरल स्टोरी में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक ही साल में एक ही कोर्स की पढ़ाई पूरी की, उन्हें एक ही संस्थान से करीब 4 लाख रुपये सालाना का नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन करियर को लेकर दोनों ने अलग-अलग फैसले लिए।

4 lakh job rejected gate crack success story 26 lakh package
4 लाख की नौकरी ठुकराई, फिर GATE क्रैक के बाद बदली कहानी

Success Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों दो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की कहानी चर्चा में है। वायरल स्टोरी में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक ही साल में एक ही कोर्स की पढ़ाई पूरी की, उन्हें एक ही संस्थान से करीब 4 लाख रुपये सालाना का नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन करियर को लेकर दोनों ने अलग-अलग फैसले लिए। एक ने नौकरी जॉइन कर ली, जबकि दूसरी छात्रा ने बिना किसी दूसरे जॉब ऑफर के उस नौकरी को ठुकराकर आगे की पढ़ाई और GATE की तैयारी का रास्ता चुना। अब दावा किया जा रहा है कि इसी फैसले ने उसके करियर की दिशा बदल दी और पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे 26 लाख रुपये सालाना का इन-हैंड पैकेज मिला।

2023 में पूरी की BTech की पढ़ाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, दोनों छात्रों ने 2023 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) की डिग्री पूरी की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों को हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (CGG) में नौकरी का ऑफर मिला था। इस नौकरी का सालाना पैकेज करीब 4 लाख रुपये था और इसके साथ दो साल का सर्विस बॉन्ड भी था। दोनों के सामने एक जैसा करियर विकल्प था, लेकिन आगे चलकर उनके फैसले अलग हो गए।

एक ने जॉइन की नौकरी, दूसरी ने चुनी GATE की राह

पोस्ट के अनुसार, एक छात्रा ने नौकरी का ऑफर स्वीकार कर लिया और CGG में काम करना शुरू कर दिया। वहीं, दूसरी छात्रा के पास उस समय कोई दूसरा नौकरी का ऑफर नहीं था। इसके बावजूद उसने 4 लाख रुपये सालाना की नौकरी जॉइन नहीं करने का फैसला किया।

उसने आगे की पढ़ाई का लक्ष्य तय किया और Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए उसने ACE Engineering Academy में दाखिला लिया और कई महीनों तक परीक्षा की तैयारी की।

वायरल कहानी

GATE में करीब 1,000 रैंक, IIIT बैंगलोर में एडमिशन

कड़ी मेहनत के बाद छात्रा ने GATE 2024 की परीक्षा दी। पोस्ट में दावा किया गया है कि उसने परीक्षा में करीब 1000 के आसपास रैंक हासिल की। इसके बाद उसे आईआईआईटा बैंगलोर (IIIT-B) के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में दाखिला मिल गया। यहां से उसके करियर को नई दिशा मिली। पोस्ट के अनुसार, उसने इस साल अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद करीब 26 लाख रुपये सालाना का इन-हैंड पैकेज वाली नौकरी हासिल की।

4 लाख से 7 लाख और 12 लाख से 16 लाख तक पहुंची सैलरी

पोस्ट में अन्य छात्रों का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, करीब 12 लाख रुपये सालाना के कैंपस प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार करने वाले कुछ छात्र अब लगभग 16 लाख रुपये सालाना कमा रहे हैं। वहीं, 4 लाख रुपये सालाना की नौकरी जॉइन करने वाले छात्र की मौजूदा कमाई करीब 7 लाख रुपये सालाना बताई गई है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर छात्र के लिए नौकरी छोड़कर आगे की पढ़ाई करना बेहतर विकल्प होगा। करियर का फैसला व्यक्ति की परिस्थितियों, रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य पर निर्भर करता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

इस स्टोरी पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली, लेकिन ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने छात्रा के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि धैर्य, निरंतर मेहनत और सही दिशा में प्रयास का फायदा लंबे समय में मिल सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे परिणाम हासिल करने के लिए लगातार मेहनत और समर्पण जरूरी है और इस तरह की सफलता को हर किसी के लिए गारंटी नहीं माना जाना चाहिए।

पोस्ट का अंत एक प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ- “कुछ भी करने के लिए कभी देर नहीं होती।” यह कहानी छात्रों को तत्काल मिलने वाले ऑफर के साथ-साथ अपने लंबे समय के करियर लक्ष्यों पर भी विचार करने का संदेश देती है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़4 लाख की नौकरी ठुकराई, फिर GATE क्रैक के बाद बदली कहानी; अब 26 लाख का पैकेज