12th Class Result 2026 RBSE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां तुरंत चेक करें अपनी मार्कशीट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

12th Class Result Rajasthan Board, Rajresults.nic.in 2026 Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां आसानी से देख सकते हैं। 

12th Class Result 2026 RBSE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां तुरंत चेक करें अपनी मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Science, Commerce & Arts Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया। इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिनमें कुल 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। खास बात यह रही कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। छात्र अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajasthan.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates

96.23 फीसदी विद्यार्थी पास हुए

राजस्थान बोर्ड 12वीं में कुल 96.23 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा है। 99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं। सेल्फ स्टडी से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया । वह आईएएस बनना चाहती हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 99.62 फीसदी अंक लाकर नव्या और नरपत ने किया टॉप। संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की।

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 4067 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.46 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 97.77 रहा। 1781 में से 832 लड़के और 2286 में से 1328 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें

रिजल्ट में क्या-क्या देखें

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

कैसा था 2025 का रिजल्ट

2025 में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल पास प्रतिशत 98.43% दर्ज किया गया था। पिछले साल यानी 2025 में आरबीएसई 12वीं में आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी था। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर थीं। अब देखना होगा की इस साल पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहता है या कम।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।