Hindi Newsकरियर न्यूज़10th 12th pass govt jobs 2026 latest vacancies
10वीं-12वीं पास वालों की मौज, 1 लाख से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां; देखें डिटेल

10वीं-12वीं पास वालों की मौज, 1 लाख से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां; देखें डिटेल

संक्षेप:

10th-12th pass govt jobs 2026: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए साल 2026 में पुलिस, रेलवे, डाक विभाग जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हजारों पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां देखें आवेदन की अंतिम तिथि और पात्रता की पूरी जानकारी।

Jan 22, 2026 02:29 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

10th-12th pass govt jobs 2026: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले देश के करोड़ों युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। अगर आपने 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है, तो आपके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अपने दरवाजों के साथ-साथ तरक्की के रास्ते भी खोल दिए हैं। इस वक्त भारतीय रेलवे, पुलिस महकमे, डाक विभाग जैसे बड़े संस्थानों में एक लाख से ज्यादा खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह उन युवाओं के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का बेहतरीन मौका है जो आर्थिक स्थिरता और समाज में इज्जत की तलाश में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां ऐसी बड़ी भर्तियों का पूरा ब्यौरा दिया गया है जिनमें आप अभी आवेदन कर सकते हैं -

1. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती (32,679 पद)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक का ऐलान किया है। इसके तहत 32,679 पदों पर कांस्टेबल और समकक्ष भर्ती की जाएगी।

योग्यता: इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: पुरुष उम्मीदवारों के लिए 18 से 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है (इसमें 3 साल की अतिरिक्त छूट भी शामिल है)।

आवेदन की अंतिम तिथि: आप 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: इसमें लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

2. भारतीय डाक विभाग (GDS) भर्ती (28,740 पद)

ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवा का हिस्सा बनने के लिए इंडिया पोस्ट सबसे आसान रास्ता है। भारतीय डाक विभाग ने लगभग 28,740 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती की योजना बनाई है।

योग्यता: इसके लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है।

खास बात: इस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनकी 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है।

पदों के नाम: इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) की भूमिकाएं शामिल हैं।

बिहार SSC इंटर लेवल भर्ती (24,492 पद)

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अपने 'द्वितीय इंटर स्तरीय' भर्ती अभियान में पदों की संख्या बढ़ाकर 24,492 कर दी है।

योग्यता: इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि: आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दी गई है।

पदों का विवरण: इसमें मुख्य रूप से पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी और निम्न वर्गीय लिपिक (LDC) जैसे पद शामिल हैं।

भारतीय रेलवे (RRB) ग्रुप डी भर्ती (22,000 पद)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN 09/2025 के तहत 22,000 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

योग्यता: इसके लिए 10वीं पास या ITI प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार पात्र हैं।

पदों के नाम: इसमें ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, और असिस्टेंट जैसे लेवल-1 के पद भरे जाएंगे।

आवेदन की तारीख: आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगी।

इन भर्तियों के अलावा, राजस्थान में 10,644 पदों पर LDC भर्ती और हरियाणा में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भी आवेदन चल रहे हैं।

तैयारी कैसे करें?

इन सभी परीक्षाओं में सफल होने के लिए आपको अपनी बुनियादी समझ (General Knowledge), गणित (Maths) और तर्कशक्ति (Reasoning) पर ध्यान देना होगा। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास और नियमित मॉक टेस्ट आपकी सफलता की राह आसान कर सकते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।