10th, 12th Class Result 2026: यूपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां आसानी से देखें रिजल्ट
UPMSP UP Board 10th, 12th Class Result 2026: त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

UP Board 10th, 12th Class Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। UP Board Result 2026 Link साल 2026 की इस सबसे बड़ी परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन उनके भविष्य का नया रास्ता तय करने वाला है।
अक्सर रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने के कारण छात्रों को अपना परिणाम देखने में परेशानी होती है। ऐसे में छात्र और उनके अभिभावक 'लाइव हिंदुस्तान' की वेबसाइट पर बिना किसी तकनीकी रुकावट के सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
लाइव हिंदुस्तान पर रिजल्ट देखने का आसान तरीका
छात्रों की सुविधा के लिए livehindustan.com ने एक विशेष लिंक सक्रिय किया है। यहाँ आप इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
सबसे पहले livehindustan.com/career/results पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।
रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम
यूपी बोर्ड ने इस साल नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के समापन के कुछ ही दिनों के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया था। मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में इस बार की परीक्षाएं पूरी तरह 'नकल विहीन' रहीं। 2026 के नतीजों में छात्रों के पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार ऊपर जा रहा है।
अगर वेबसाइट न खुले तो क्या करें?
रिजल्ट के समय सर्वर डाउन होना एक आम समस्या है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के अलावा वैकल्पिक पोर्टल्स और एसएमएस (SMS) सुविधा का भी उपयोग करें। छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 या UP12 टाइप कर स्पेस दें, फिर अपना रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें।
अगला कदम: ओरिजिनल मार्कशीट और एडमिशन
ऑनलाइन रिजल्ट केवल तत्काल जानकारी के लिए है। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट (Original Marksheet) और पासिंग सर्टिफिकेट अपने संबंधित स्कूलों से कुछ दिनों बाद प्राप्त होंगे। सफल छात्र अब अपनी रुचि के अनुसार 11वीं कक्षा या स्नातक कोर्सेज में एडमिशन लेने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


