जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal के शेयरों में 4.5% की तेजी, एक्सपर्ट्स बोले मिलेगा 95% का रिटर्न, Q4 रिजल्ट ने किया गदगद
Eternal Ltd Share Price: इटरनल के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। ब्रोकरेज हाउस CLSA ने शेयरों में 95 प्रतिशत की उछाल की उम्मीद जताई है।

Eternal Ltd Share Price: जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के शेयरों में आज बुधवार की सुबह 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल तिमाही नतीजों की वजह से दर्ज की गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इटरनल के शेयरों की कीमतों में मौजूदा स्तर से 95 प्रतिशत तक की तेजी की उम्मीद है।
बीएसई में आज सोमवार इटरनल के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 265 रुपये के स्तर पर ओपन हुए हैं। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 265.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, इटरनल के नेट प्रॉफिट में 346 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इटरनल चौथी तिमाही के नतीजे (Eternal Ltd Q4 Results 2026)
एक्सचेंज को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल 174 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 346 प्रतिशत अधिक है। ब्लिंकिट और जोमैटो की पैरेंट कंपनी का रेवन्यू साल दर साल आधार पर 196 प्रतिशत बढ़ चुका है। मार्च तिमाही में यह 17292 करोड़ रुपये रहा है।
ब्लिंकिट का NOV सालाना आधार पर 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 14386 करोड़ रुपये रहा है। EBITDA भी पॉजिटिव हो गया है। इस बार यह 37 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, जोमैटो के रेवन्यू में सालाना आधार पर 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मार्च तिमाही में यब 2737 करोड़ रुपये रहा है।
इटरनल का क्या है टारगेट प्राइस (Eternal Ltd target price)
नुवामा इक्विटी ने इटरनल के शेयरों के लिए BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 380 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, इस ब्रोकरेज हाउस ने पहले इटरनल के शेयरों के लिए 430 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था।
मोतीलाल ओसवाल ने भी इटरनल के शेयरों के लिए BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 340 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, Equirus ने सितंबर 2027 के लिए 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
शेयरों में 95% की तेजी उम्मीद (Eternal Ltd stock target price)
ब्रोकरेज हाउस CLSA ने 505 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा स्तर से 95 प्रतिशत अधिक है। सभी ब्रोकरेज हाउस में से CLSA ने सबसे अधिक टारगेट प्राइस इटरनल के शेयरों के दिया है।
बीते एक साल में इटरनल के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 33 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


