Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़zomato head deepinder goyal hints at breakthrough in slowing human aging what detail know here
उम्र बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार? जोमैटो सीईओ के संकेत से मच गई हलचल

उम्र बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार? जोमैटो सीईओ के संकेत से मच गई हलचल

संक्षेप: सीईओ दीपिंदर गोयल अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने संकेत दिया कि उनकी स्टार्टअप कंपनी Continue ने संभवतः मानव उम्र बढ़ाने या बुढ़ापा धीमा करने की दिशा में बड़ी खोज की है।

Thu, 13 Nov 2025 10:22 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल अकसर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने एक रहस्यमयी पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी स्टार्टअप कंपनी Continue ने संभवतः मानव उम्र बढ़ाने या बुढ़ापा धीमा करने की दिशा में बड़ी खोज की है। हालांकि, दीपिंदर ने इसके बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि जोमैटो को अब इटरनल के नाम से जाना जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या कहा जोमैटो के सीईओ ने?

दीपिंगर गोयल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि जिस तरह कभी लोग मानते थे कि पृथ्वी समतल है, उसी तरह आज हम बुढ़ापे के बारे में भी कुछ गलत मान्यताओं में जी रहे हैं। हम एक अहम सत्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम के दो साल के शोध ने हमारे पर्यावरण के एक तत्व की पहचान की है जो मानव जीवनकाल बढ़ाने की कुंजी हो सकता है। इसके साथ ही दीपिंदर ने यह भी जोड़ा कि वह 48 घंटे में यानी 15 नवंबर को इसका खुलासा करेंगे।

बता दें कि पिछले महीने की एक सोशल मीडिया पोस्ट में गोयल ने बताया था कि अगर मानव शरीर एक सिस्टम है, तो इसमें भी कुछ लीवरेज पॉइंट्स होने चाहिए। उनकी टीम पहले संदेह में थी लेकिन पिछले दो वर्षों की रिसर्च के दौरान उन्होंने एक पैनी-ड्रॉप इनसाइट यानी बुढ़ापे से जुड़ा ऐसा तथ्य खोजा है जो हमेशा से हमारी नजरों के सामने था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब दीपिंदर के नए ट्वीट को इसी से जोड़ का देखा जा रहा है।

2024 में वजूद में आई Continue

साल 2024 में दीपिंदर गोयल ने Continue नाम से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इस वेंचर में उन्होंने अपने निजी निवेश से करीब 25 मिलियन डॉलर (लगभग ₹221 करोड़) लगाए हैं। शुरुआत में इसे मानव शरीर की जैविक उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को समझने और उसे धीमा करने के उद्देश्य से रिसर्च इनिशिएटिव के रूप में शुरू किया गया था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।