लगातार 10 दिन से लुढ़क रहा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदने का अच्छा मौका, 50% का आ सकता है उछाल

Mar 02, 2026 11:01 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन, जोमैटो की कंपनी इटरनल के शेयरों में आई हालिया गिरावट को खरीदारी के अच्छे मौके के रूप में देख रही है। बर्नस्टीन ने इटरनल के शेयरों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 370 रुपये का टारगेट दिया है।

लगातार 10 दिन से लुढ़क रहा यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदने का अच्छा मौका, 50% का आ सकता है उछाल

Zomato Share Price: जोमैटो की कंपनी इटरनल के शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में हैं। इटरनल के शेयर लगातार 10 दिन लुढ़क रहे हैं। इटरनल के शेयर 10 दिन में 15 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 1.38 पर्सेंट की गिरावट के साथ 243.05 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि इटरनल (Eternal) के शेयरों में आई गिरावट, इन पर दांव लगाने का अच्छा मौका लेकर आई है।

50% चढ़ सकते हैं इटरनल के शेयर
जोमैटो की कंपनी इटरनल के शेयरों में आई गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein), कंपनी के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव है। बर्नस्टीन, इटरनल के शेयरों में आई हालिया गिरावट को खरीदारी के अच्छे मौके के रूप में देख रही है। बर्नस्टीन ने इटरनल के शेयरों को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 370 रुपये का टारगेट दिया है। यानी, इटरनल के शेयर अपने पिछले क्लोजिंग लेवल से 50 पर्सेंट उछल सकते हैं। इटरनल के शेयरों का कवरेज करने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 30 ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, केवल 3 एनालिस्ट ने कंपनी के शेयरों को बेचने की रेटिंग दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

6 महीने में 24% से ज्यादा टूट गए हैं इटरनल के शेयर
जोमैटो की कंपनी इटरनल के शेयर पिछले 6 महीने में 24 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इटरनल के शेयर 2 सितंबर 2025 को 322.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर सोमवार 2 मार्च 2026 को BSE में 243.05 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक इटरनल के शेयरों में 14 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 11 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 368.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 189.60 रुपये है।

IPO में 76 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
जोमैटो की कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 14 जुलाई 2021 को खुला था और यह 16 जुलाई तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 76 रुपये था। जोमैटो का आईपीओ टोटल 38.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर 23 जुलाई 2021 को BSE में 115 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर उछाल के साथ 125.85 रुपये पर बंद हुए। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयरों ने 138 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,