Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Zoho founder sridhar vembu comment on gold investment on dhanteras 2025
गोल्ड नहीं है इंवेस्टमेंट? धनतेरस के दिन जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने सोने को लेकर कही बड़ी बात

गोल्ड नहीं है इंवेस्टमेंट? धनतेरस के दिन जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने सोने को लेकर कही बड़ी बात

संक्षेप:

Gold Price today: बीते एक साल के दौरान गोल्ड ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोने के भाव इस समय सातवें आसमान पर हैं। जिसकी वजह से जहां एक तरफ कई निवेशक काफी उत्साहित हैं। 

Sat, 18 Oct 2025 04:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Price today: बीते एक साल के दौरान गोल्ड ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोने के भाव इस समय सातवें आसमान पर हैं। जिसकी वजह से जहां एक तरफ कई निवेशक काफी उत्साहित हैं। तो कुछ इसी तेजी में काफी सतर्कता दिखा रहे हैं। इस बीच धनतेरस के दिन जोफो (Zoho) के फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) का बयान गोल्ड पर आया है। उन्होंने शनिवार को सोने को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक परंपरागत निवेश नहीं है। बल्कि सिस्टेमेटिक फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रीधर वेम्बू का बयान ऐसे दिन आया है जब बड़ी संख्या में भारतीय धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। भारतीय परिवारों में सोना खरीदना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। उनका बयान मार्केट में तेजी के बीच आया है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस पर शुरू हुई सोने की खरीदारी, रिकॉर्ड हाई पर भाव

क्या कुछ लिखा है जोहो के फाउंडर ने

एक्स पर श्रीधर वेम्बू पोस्ट करते हैं, “मुझे नहीं लगता है कि गोल्ड एक इंवेस्टमेंट है। मेरे अनुसार यह सिस्टेमेटिग फाइनेंशियल रिस्क के लिए इंश्योरेंस है।” उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते कर्ज की वजह से फाइनेंशियल सिस्टम्स का विश्वास प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में सोना एक सुरक्षित विकल्प रहेगा। वेम्बू आगे कहते हैं कि वित्तीय व्यवस्था बहुत हद तक विश्वास पर निर्भर है। ग्लोबल स्टेज पर डेट का उच्चतम स्तर तक जाना उस विश्वास के लिए अच्छा नहीं है।

ये भी पढ़ें:धनतेरस 2026 में 1.50 लाख रुपये के पार जाएगा सोना? जानें एक्सपर्ट ओपिनियन

12 महीने में 63% चढ़ा गोल्ड

पिछले 12 महीने में गोल्ड की कीमतों में 63 प्रतिशत की तेजी आई है। बीते धनतेरस पर 10 ग्राम गोल्ड का भाव 78840 रुपये पर था। अब यह 1.30 लाख रुपये के करीब है। किसी निवेशक ने अगर पिछले साल धनतेरस पर 1 लाख रुपये का निवेश सोने में किया होगा उसे आज की तारीख में 63000 रुपये का फायदा हो चुका है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।