1 शेयर पर 5 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी कंपनी ने किया ऐलान, आपका है दांव?
ZF Commercial Vehicle Control ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 5 शेयर बोनस योग्य निवेशकों को दिया जाएगा।

Bonus Share: ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd ने निवेशेकों के लिए पहली बार बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। इसका ऐलान कंपनी ने 13 मई को किया है। डिविडेंड का भी ऐलान आज किया गया है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट? (ZF Commercial Vehicle Control record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 10 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें हर एक शेयर पर 5 रुपये का फायदा होगा।
मिलेंगे 1 पर 5 शेयर फ्री (ZF Commercial Vehicle Control bonus share)
ZF Commercial Vehicle Control Systems India Ltd ने 5 रुपय के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 24 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिनका नाम रिकॉर्ड डेट पर रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (ZF Commercial Vehicle Control share performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 1.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 14411.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.49 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 12.65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.72 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में 9.86 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 36 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 108 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीते 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 140 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी की शेयरहोल्डिंग कैसी है?
मार्च तिमाही के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। वहीं, 40 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक के पास है। पिछले तीन तिमाही से कंपनी की शेयरहोल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


