1 पर 5 बोनस शेयर देने वाली है यह कंपनी, डिविडेंड का भी तोहफा, आपका है दांव?

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • बीते दिनों कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की और प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने की सिफारिश की
  • कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 24 जून, 2026 की तारीख तय की है
1 पर 5 बोनस शेयर देने वाली है यह कंपनी, डिविडेंड का भी तोहफा, आपका है दांव?

ZF commercial vehicle control systems share: अगर ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया के शेयर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, यह कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने वाली है। बीते दिनों कंपनी के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की और प्रति शेयर ₹4 का डिविडेंड देने की सिफारिश की।

बोनस शेयर का मतलब?

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया के बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को भी मंजूरी दी। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले पांच बोनस इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 24 जून, 2026 की तारीख तय की है। बोनस शेयर जारी होने के बाद, कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी 1.89 करोड़ इक्विटी शेयरों से बढ़कर 11.38 करोड़ इक्विटी शेयर हो जाएगी।

डिविडेंड की सिफारिश

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यदि आगामी AGM में शेयरधारकों द्वारा इस डिविडेंड को मंजूरी दे दी जाती है तो इसका भुगतान 22 अगस्त, 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने डिविडेंड की पात्रता के लिए 10 जुलाई, 2026 की तारीख को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में निर्धारित किया है।

कंपनी के तिमाही नतीजे

ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के तिमाही नतीजों की बात करें तो मार्च तिमाही में परिचालन से ₹1155 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया। टैक्स से पहले का प्रॉफिट ₹197 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹169 करोड़ था। यह लगभग 16% YoY की वृद्धि को दिखाता है। Q4FY26 में टैक्स के बाद का प्रॉफिट ₹146 करोड़ रहा जबकि Q4FY25 में यह ₹127 करोड़ था। इस तरह इसमें लगभग 15% YoY की वृद्धि दर्ज की गई। इस तिमाही के लिए प्रति शेयर आय (EPS) ₹77.14 रही जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹66.81 थी।

कंपनी की बात करें तो कमर्शियल वाहनों के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और संबंधित सेवाओं के निर्माण के काम में जुड़ी है। यह कंपनी कमर्शियल वाहन सेगमेंट के लिए ब्रेकिंग सिस्टम, वाहन नियंत्रण प्रणाली और अपग्रेडेड मोबिलिटी तकनीकों के क्षेत्र में काम करती है। ZF कॉमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह 2.80% बढ़कर 14,516 रुपये पर बंद हुआ है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,