Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Zen Technologies Share Price jumped 1600 perncet q2 net profit 59 40 crore rupee
5 साल में 1600% चढ़ा भाव डिफेंस स्टॉक, कंपनी को Q2 में हुआ ₹59.40 करोड़ का नेट प्रॉफिट

5 साल में 1600% चढ़ा भाव डिफेंस स्टॉक, कंपनी को Q2 में हुआ ₹59.40 करोड़ का नेट प्रॉफिट

संक्षेप:

Defence Stocks: जेन टेक्नोलॉजीज़ ने दी जानकारी में कहा है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत घट गया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 59.40 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में जेन टेक्नोलॉजीज़ का नेट प्रॉफिट 62.30 करोड़ रुपये रहा था।

Sun, 26 Oct 2025 03:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Defence Stocks: 5 साल में निवेशकों को 1600 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज़ (Zen Technologies Share Price) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लिए सितंबर तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे हैं। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत घट गया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 59.40 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में जेन टेक्नोलॉजीज़ का नेट प्रॉफिट 62.30 करोड़ रुपये रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:दहाड़ रहा है यह डिफेंस स्टॉक, 1266% बढ़ा दाम, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

रेवन्यू भी घटा

डिफेंस कंपनी का रेवन्यू भी सितंबर तिमाही में घट गया। कंपनी का रेवन्यू साल दर साल के आधार पर 28.30 प्रतिशत की गिरावट के बाद 173.60 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 242 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, जेन टेक्नोलॉजी का EBITDA सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की गिरावट के बाद 65 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का प्रदर्शन ठीक रहा है। तब नेट प्रॉफिट 16.60 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं, रेवन्यू में 9.7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इसी महीने डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है काम

कंपनी के पास 675.04 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है। इसी महीने कंपनी को डिफेंस मिनिस्ट्री से 37 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को एंटी ड्रोन सिस्टम बनाना है।

ये भी पढ़ें:2 दिन में 18% चढ़ा सरकारी शिपिंग कंपनी का शेयर, इस उछाल के पीछे की वजह आई सामने

शेयर बाजारों में एक साल संघर्ष कर रही है कंपनी

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1397.05 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 43 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत गिरा है।

हालांकि, इसके बाद भी 2 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 105 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में यह डिफेंस स्टॉक 1671 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।