Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Zen Technologies Ltd Share Price jumps today after getting 108 crore rupee work order from defence ministry
रक्षा मंत्रालय इस कंपनी को दिया फिर से ₹108 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों में उछाल

रक्षा मंत्रालय इस कंपनी को दिया फिर से ₹108 करोड़ का काम, सुस्त शेयरों में उछाल

संक्षेप:

Zen Technologies Ltd Share Price: जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह 108 करोड़ रुपये का मिला काम है। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है।

Nov 25, 2025 01:45 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Zen Technologies Ltd Share Price: जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह 108 करोड़ रुपये का मिला काम है। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। जेन टेक्नोलॉजी रक्षा मंत्रालय से मिले इस को काम को एक साल में पूरा करना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिल चुके हैं दो और बड़े वर्क ऑर्डर

इसी महीने की शुरुआत में जेन टेक्नोलॉजी को दो बड़े ऑर्डर मिले थे। कंपनी को यह दोनों वर्क ऑर्डर 289 करोड़ रुपये का मिला था। इन प्रोजेक्ट्स को भी कंपनी को एक साल में अंदर पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी एंटी ड्रोन सिस्टम (anti-drone systems) के अपग्रेडेशन का काम मिला है।

ये भी पढ़ें:रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 वीक हाई पर, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश

सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन में सुस्ती

जेन टेक्नोलॉजी का रेवन्यू सालाना आधार पर 28 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, EBITDA में सालाना आधार पर 19.50 प्रतिशत की गिरावट आई है। जेन टेक्नोलॉजी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद सितंबर तिमाही में 61 करोड़ रुपये रहा है।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?

बीएसई में जेन टेक्नोलॉजी का शेयर आज मंगलवार को 1376.45 रुपये के लेवल पर खुला था। करीब 2 प्रतिशत की तेजी के बाद दिन में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों का भाव 1403.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:भारत में बनेगा धाकड़ HAMMER बम, यह PSU कंपनी बनाएगी 50% हिस्सा

आज भले ही डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन 6 महीने में यह स्टॉक 26 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में करीब 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2627.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 946.65 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 12622 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।