Zee एंटरटेनमेंट जुटाएगी ₹2,300 करोड़ का फंड, शेयर 4% उछला, फीफा वर्ल्ड कप राइट्स के बाद बड़ा कदम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • फंड जुटाने की खबर के बाद निवेशकों ने इसे कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए सकारात्मक संकेत माना
  • शुरुआती कारोबार में Zee एंटरटेनमेंट का शेयर लगभग 4% उछलकर ₹107 के आसपास पहुंच गया
Zee एंटरटेनमेंट जुटाएगी ₹2,300 करोड़ का फंड, शेयर 4% उछला, फीफा वर्ल्ड कप राइट्स के बाद बड़ा कदम

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयर गुरुवार को करीब 4% तक चढ़ गए, जब कंपनी के बोर्ड ने कम से कम ₹2,300 करोड़ जुटाने की मंजूरी दे दी। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल रणनीतिक और कारोबारी विस्तार योजनाओं के लिए करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 10 जून 2026 को हुई बोर्ड बैठक में न्यूनतम ₹2,300 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह फंड एक या एक से अधिक ट्रंचेज में जुटाया जा सकता है। हालांकि, फंड जुटाने के अंतिम तरीके पर बोर्ड आगे भी विचार करेगा।

खबर के बाद शेयर में आई तेजी

फंड जुटाने की खबर के बाद निवेशकों ने इसे कंपनी की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए सकारात्मक संकेत माना। शुरुआती कारोबार में Zee एंटरटेनमेंट का शेयर लगभग 4% उछलकर ₹107 के आसपास पहुंच गया।

किन योजनाओं पर खर्च होगा पैसा?

कंपनी ने कहा है कि जुटाई जाने वाली पूंजी का उपयोग उसके रणनीतिक और बिजनेस इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाने में किया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह राशि कंपनी के बैलेंस शीट को मजबूत करने, नए ग्रोथ क्षेत्रों में निवेश करने और मीडिया एवं स्पोर्ट्स कारोबार के विस्तार में मदद कर सकती है।

फीफा वर्ल्ड कप राइट्स के बाद बड़ा कदम

यह फंडरेजिंग ऐसे समय में आई है जब Zee ने हाल ही में FIFA World Cup 2026 समेत 2034 तक के 39 FIFA टूर्नामेंट्स के मीडिया अधिकार हासिल किए हैं। कंपनी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दे रही है।

चौथी तिमाही में ₹104 करोड़ का घाटा, सालाना मुनाफा 60% घटा

ZEEL को मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) में बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने ₹104 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे ₹188 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी की Operating Revenue भी सालाना आधार पर 7% घटकर ₹2,025 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹2,184 करोड़ थी।

जी एंटरटेनमेंट के मुताबिक, तिमाही के दौरान विज्ञापन राजस्व में सालाना 4% और तिमाही आधार पर 5% की गिरावट आई, जिसका सीधा असर कंपनी की कमाई और मुनाफे पर पड़ा। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की बात करें तो कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा।FY26 में शुद्ध मुनाफा (PAT) 60% घटकर ₹271 करोड़ रह गया।FY25 में कंपनी का PAT ₹679 करोड़ था।

निवेशकों के लिए क्या मायने?

कंपनी की विस्तार योजनाओं को रफ्तार मिल सकती है। इससे कंपनी के बैलेंस शीट मजबूत होने की संभावना है। हालांकि, यदि फंड जुटाने के लिए नए शेयर जारी किए जाते हैं तो मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी में कुछ डाइल्यूशन (Dilution) हो सकता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।