Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़you only have 4 days left to get 4 important things done in November
4 जरूरी काम निपटाने के लिए आपके पास केवल 4 दिन बचे, 30 नवंबर है लास्ट डेट

4 जरूरी काम निपटाने के लिए आपके पास केवल 4 दिन बचे, 30 नवंबर है लास्ट डेट

संक्षेप:

30 नवंबर तक पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करना है, सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस से यूपीएस में जाने का मौका है, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को केवाईसी जरूरी अपडेट करना है। परेशानी से बचने के लिए समय-सीमा खत्म होने से पहले ही इन कामों को पूरा कर लें।

Nov 27, 2025 05:53 am ISTDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

नवंबर का महीना खत्म होने में केवल चार दिन बचे हैं। इन चार दिनों के बाद कई बैंक से जुड़े जरूरी कामों की समय-सीमा भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद ग्राहक बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे, साथ ही पेंशनभोगियों की पेंशन भी अटक जाएगी। इन चार दिनों में पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करना है, सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस से यूपीएस में जाने का मौका है, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को केवाईसी जरूरी अपडेट करना है। परेशानी से बचने के लिए समय-सीमा खत्म होने से पहले ही इन कामों को पूरा कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेंशनभोगी जीवन प्रमाणपत्र जमा करें

देश भर के सभी पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इस बार भी 30 नवंबर 2025 आखिरी तारीख है। अगर इस प्रमाणपत्र को जमा नहीं करेंगे तो दिसंबर से पेंशन रुक जाएगी। बाद में इसे जमा कराने पर पेंशन फिर से शुरू हो पाएगी। इस प्रमाणपत्र को घर बैठे भी जमा किया जा सकता है। जीवन प्रमाण ऐप, डोरस्टेप बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस या बैंक में बायोमेट्रिक से आसानी से बन जाता है।

एनपीएस से यूपीएस में ट्रांसफर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एनपीएस से नई एकीकृत पेंशन योजना यानी यूपीएस में जाने का मौका 30 नवंबर 2025 तक है। पहले यह तारीख 30 जून और फिर 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने इसे एक बार फिर बढ़ाया था। अब यह आखिरी मौका हो सकता है। सरकार यूपीएस में ज्यादा सुरक्षित पेंशन और टैक्स बचत का लाभ दे रही है।

केवाईसी अपडेट करें

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को चेतावनी दी है कि जिन खातों का केवाईसी 30 सितंबर 2025 तक होना था, उन्हें 30 नवंबर 2025 तक अपडेट कराना जरूरी है। ऐसा न करने वाले ग्राहक खाते से लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इसे अपडेट करना बहुत आसान है। आप यह काम ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, रजिस्टर्ड ईमेल, पोस्ट, व्हाट्सऐप, एसएमएस या किसी भी शाखा में जाकर कर सकते हैं।

टैक्स चालान जमा करना जरूरी

इसी महीने टैक्स से जुड़े कई जरूरी फॉर्म भी जमा करने होते हैं, जिनकी समय-सीमा 30 नवंबर ही है। अक्तूबर 2025 के लिए TDS की चालान-कम-स्टेटमेंट इसी तारीख तक फाइल करना अनिवार्य है। जिन करदाताओं की अंतरराष्ट्रीय या विशेष घरेलू वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग जरूरी है वे भी 30 नवंबर तक आयकर रिटर्न दाखिल करें।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।