Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़yes bank vedanta to cipla what LIC sell and buy in q2 check here
Yes bank, वेदांता, सिप्ला तक, Q2 में LIC ने किन कंपनियों के शेयरों को बेचा और खरीदा, देखें लिस्ट

Yes bank, वेदांता, सिप्ला तक, Q2 में LIC ने किन कंपनियों के शेयरों को बेचा और खरीदा, देखें लिस्ट

संक्षेप:

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (Life Insurance Corporation of India) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कई कंपनियों के शेयरों को बेचा और खरीदा है।primeinfobase.com के डाटा के अनुसार इन कंपनियों का औसतन शेयर प्राइस इस पीरियड में 1.14 प्रतिशत घटा है।

Nov 06, 2025 03:04 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (Life Insurance Corporation of India) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कई कंपनियों के शेयरों को बेचा और खरीदा है।primeinfobase.com के डाटा के अनुसार इन कंपनियों का औसतन शेयर प्राइस इस पीरियड में 1.14 प्रतिशत घटा है। बता दें, एलआईसी की होल्डिंग कंपनियों ने सितंबर तिमाही के दौरान 16.76 प्रतिशत का नुकसान सहा है। 30 सितंबर तक के डाटा के अनुसार एलआईसी की हिस्सेदारी की वैल्यू 16.11 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी तिमाही में एलआईसी ने किन कंपनियों के शेयरों को बेचा?

सितंबर क्वार्टर में एलआईसी की हिस्सेदारी जिन कंपनियों में 1 प्रतिशत कम हुई है उसमें एनएमडीसी, कोपोर्ज, अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइजेज और आयशर मोटर्स है। जून तिमाही के दौरान एनएमडीसी में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.53 प्रतिशत, कोफोर्ज में 5.28 प्रतिशत और आयशर मोटर्स में 1.90 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल्स में 1.90 प्रतिशत थी। डालमिया भारत में बीमा कंपनी की हिस्सेदारी 4.69 प्रतिशत से घटकर 3.21 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने बेच दिया इस बैंक का 3.45% हिस्सा, हुआ 64% का फायदा

इसके अलावा एफएमसीजी स्टॉक मारिको, बैंकिंग स्टॉक फेडरल बैंक और डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स में एलआईसी कि हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत कम हुई है। इसके अलावा वेदांता में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी को 6.69 प्रतिशत से घटाकर 5.70 प्रतिशत कर दिया है।

किन कंपनियों में एलआईसी ने बढ़ाई हिस्सेदारी

कुल 68 कंपनियों में एलआईसी ने सितंबर तिमाही के दौरान हिस्सेदारी को बढ़ाया है। जिसमें बैंकिंग, फार्मा और आईटी कंपनियां भी हैं। बीएसई और यस बैंक में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी को 1 प्रतिशत से कम बढ़ाया है। इजाफे के बाद बीएसई में एलआईसी की हिस्सेदारी 5.58 प्रतिशत और यस बैंक में 3.98 प्रतिशत हो गई है।

ये भी पढ़ें:11 नवंबर को खुल रहा है सोलर सेक्टर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड सेट, GMP पहुंचा ₹20

सिप्ला और डा रेड्डी लैब्स भी दो कंपनियां हैं जिसमें एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है। सितंबर तिमाही के बाद एलआईसी की इन दो कंपनियों में हिस्सेदारी 6.14 प्रतिशत और 9.69 प्रतिशत हो गई है।

केपीआईटी में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी को 1.70 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.29 प्रतिशत कर दिया है। वहीं, टाटा एलेक्सी में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.15 प्रतिशत से बढ़कर 5.44 प्रतिशत हो गई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।