
19 रुपये का टारगेट प्राइस सेट, एक्सपर्ट को 12% की तेजी की उम्मीद, आपका है दांव
Yes Bank Target Price: यस बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। अब इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से टारगेट प्राइस सेट किया गया है। हालांकि, कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर Sell रेटिंग को बरकरार रखा है।
Yes Bank Target Price: यस बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। अब इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से टारगेट प्राइस सेट किया गया है। हालांकि, कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर Sell रेटिंग को बरकरार रखा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ...

यस बैंक का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन
प्राइवेट बैंक ने दी जानकारी में कहा है कि उनका नेट प्रॉफिट 654 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 18.30 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम 2301 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का एनआईआई 4.6 प्रतिशत बढ़ा है। यस बैंक का एसेट क्वालिटी स्थिर है। वहीं, एनपीए तिमाही में फ्लैट है।
क्या कह रहे हैं ब्रोकरेज हाउस
Emkay Global Financial Services ने अपनी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टारगेट प्राइस में 12 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। Emkay Global Financial Services ने अपने नोट्स में यस बैंक के शेयरों के लिए 19 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। जोकि पहले के टारगेट प्राइस 17 रुपये से अधिक का है।
शेयरों का प्रदर्शन शुक्रवार को कैसा रहा?
शुक्रवार को यस बैंक के शेयर बीएसई में 2.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.73 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। यानी मौजूदा टारगेट प्राइस शुक्रवार की क्लोजिंग से भी कम है। बीते 6 महीने में यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 26% की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यस बैंक का शेयर 8.63 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.90 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। यस बैंक का 52 वीक हाई 24.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 16.02 रुपये है। यस बैंक का मार्केट कैप 71,939.54 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





