Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Yes Bank shares jumped over 8 Percent today Share Target Price details
रॉकेट बना यस बैंक का शेयर, 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंचा, 24 रुपये के पार दाम

रॉकेट बना यस बैंक का शेयर, 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंचा, 24 रुपये के पार दाम

संक्षेप:

Yes Bank Stock: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 24.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। यस बैंक के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं।

Oct 10, 2025 01:10 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Yes Bank Stock: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयर रॉकेट बन गए हैं। यस बैंक के शेयर शुक्रवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 24.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। बैंक के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। जापान की वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) के बैंक में हिस्सा खरीदने और दूसरी तिमाही के आगामी नतीजों की वजह से यस बैंक के शेयर फोकस में हैं। पिछले 6 महीने में यस बैंक के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। बैंक का मार्केट कैप शुक्रवार को 75000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जापान के वित्तीय दिग्गज SMBC ने यस बैंक में खरीदा है बड़ा हिस्सा
जापान की वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने सितंबर 2025 में यस बैंक में 24.22 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है। सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन ने यह हिस्सेदारी SBI, HDFC बैंक, फेडरल बैंक, बंधन बैंक और ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म कार्लाइल ग्रुप की सहयोगी इकाई CA बैस्क इनवेस्टमेंट्स समेत कई लेंडर्स से खरीदी है। जापान की इस दिग्गज कंपनी के पास यस बैंक के 759.51 करोड़ शेयर हैं।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के पावर शेयर में तूफानी तेजी, 50 रुपये के पार पहुंच गया शेयर का दाम

सितंबर तिमाही में लोन्स और डिपॉजिट्स में ग्रोथ
यस बैंक (Yes Bank) ने सितंबर 2025 तिमाही में लोन्स एंड डिपॉजिट्स में तिमाही और सालाना आधार दोनों में ही ग्रोथ दर्ज की है। यस बैंक के लोन्स एंड एडवांसेज तिमाही आधार पर 3.9 पर्सेंट उछलकर 2,50,586 करोड़ रुपये पहुंच गए। वहीं, 30 सितंबर 2025 को खत्म हुए पीरियड के लिए बैंक के सभी डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 7.9 पर्सेंट उछलकर 2,96,831 करोड़ रुपये पहुंच गया। यस बैंक, शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को सितंबर 2025 को खत्म तिमाही के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स अनाउंस करेगा। यस बैंक (Yes Bank) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुका है। प्राइवेट सेक्टर बैंक अपने शेयर को 5 टुकड़े में बांट चुका है। बैंक ने सितंबर 2017 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।