Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Yes Bank Ltd Q2 Result announced net profit jumped 18 40 percent
Yes Bank ने Q2 रिजल्ट का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट 18.40% बढ़ा, शेयरों में दिखेगी हलचल

Yes Bank ने Q2 रिजल्ट का किया ऐलान, नेट प्रॉफिट 18.40% बढ़ा, शेयरों में दिखेगी हलचल

संक्षेप:

Yes Bank Ltd Q2 Result: शनिवार को यस बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया। बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सालाना आधार पर यस बैंक का नेट प्रॉफिट 18.40 प्रतिशत बढ़ा है। यस बैंक ने बताया की जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 655 करोड़ रुपये रहा था

Sat, 18 Oct 2025 02:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Yes Bank Ltd Q2 Result: शनिवार को यस बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया। बैंक की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सालाना आधार पर यस बैंक का नेट प्रॉफिट 18.40 प्रतिशत बढ़ा है। यस बैंक ने बताया की जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 655 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 553 करोड़ रुपये रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:20 नहीं 21 अक्टूबर को है मुहूर्त ट्रेडिंग, सोमवार को क्या खुला रहेगा शेयर बाजार?

यस बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 200 करोड़ रुपये से बढ़कर 2300 करोड़ रुपये पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी में बहुत कोई बदलाव नहीं आया है। नॉन परफॉर्मिंग एसेट 4055.30 करोड़ रुपये सितंबर तिमाही में रहा है। जोकि पहले 4022 करोड़ रुपये रहा था। ग्रॉस एनपीए रेशियो 1.6 प्रतिशत रहा है वहीं, नेट एनपीए 770.80 करोड़ रुपये पर बरकरार है।

ये भी पढ़ें:धाकड़ डिफेंस कंपनी ने फ्रांस की इस कंपनी से मिलाया हाथ, फोकस में शेयर

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन

शुक्रवार को यस बैंक लिमिटेड के शेयर बाजार के बंद होने के समय पर 3.81 प्रतिशत की गिरावट के बाद 22.24 रुपये के लेवल पर आ गया था। यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 3 महीने के दौरान 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में बैंकिंग स्टॉक 22.94 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, एक साल में यस बैंक के शेयरों का भाव 6.36 प्रतिशत की तेजी हासिल की है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.64 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 24.30 रुपये है।

2 साल में यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 29.91 प्रतिशत और 5 साल में 75.39 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, यह पांच साल में सेंसेक्स इंडेक्स के 109 प्रतिशत के रिटर्न से काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।