Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Yes bank layoff news SMBC CEO clearify this thing check details here
Yes Bank के एंप्लॉयीज को था नौकरी जाने का डर? नए मैनेजमेंट SMBC के CEO का बयान सामने आया

Yes Bank के एंप्लॉयीज को था नौकरी जाने का डर? नए मैनेजमेंट SMBC के CEO का बयान सामने आया

संक्षेप:

Yes bank Share Price: यस बैंक में हाल के समय में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जापान की कंपनी SMBC ने इस प्राइवेट बैंक में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। जिसके बाद से ही कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कंपनी में कहीं आने वाले समय में छंटनी ना देखने को मिले।

Mon, 27 Oct 2025 01:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Yes bank Share Price: यस बैंक में हाल के समय में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जापान की कंपनी SMBC ने इस प्राइवेट बैंक में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। जिसके बाद से ही कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कंपनी में कहीं आने वाले समय में छंटनी ना देखने को मिले। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार SMBC के सीईओ ने हाल ही में एक टाउन हाल मीटिंग यस बैंक के कर्मचारियों के साथ की थी। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को नौकरी ना जाने की बात कही। इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि नया मैनेजमेंट आने वाले समय में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी कर सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट के अनुसार टाउन हाल की मीटिंग में SMBC के सीईओ ने कहा कि सभी के साथ मिलकर यस बैंक को नया लेवल पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी वैश्विक स्तर पर समझ और विशेषज्ञता इसके बड़े काम आएगी।

ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक का बुरा हाल, Q2 नतीजों से निवेशक निराश, करीब 7% टूटा शेयर

24.99% हिस्सा SMBC के पास

इसी साल अगस्त में आरबीआई के अप्रूवल के बाद SMBC ने यस बैंक में 24.99 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। यह हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य साथ हिस्सेदारों से तब SMBC ने खरीदा था। भारत के इतिहास में किसी भी विदेशी कंपनी का फाइनेंशियल सेक्टर में यह सबसे बड़ी खरीद थी।

अक्टूबर की शुरुआत में SMBC समूह के इंडिया डिविजन के ग्रुप एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राजीव ने बताया था कि कंपनी का बैंक के बोर्ड में कोई भी पद ना लेने का इरादा है। फिलहाल SMBC ग्रुप, यस बैंक में कोई हिस्सेदारी बढ़ाने का नहीं सोच रहा है।

ये भी पढ़ें:IPO से Lenskart के फाउंडर पीयूष बंसल और नेहा को होगा ₹825 करोड़ का फायदा

आज शेयरों में तेजी

यस बैंक का शेयर आज 22.69 रुपये के लेवल पर खुला था। बीते एक साल में यस बैंक के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।