इस बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी! सिर्फ 1 महीने में 24% का तगड़ा रिटर्न, एक्सपर्ट ने बताया कब खरीदें?

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में गुरुवार को भी मजबूती देखने को मिली
  • NSE पर बैंक का स्टॉक 1.58% चढ़कर ₹22.48 पर पहुंच गया
  • हाल के दिनों में यस बैंक लगातार निवेशकों का ध्यान खींच रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह बैंक के मजबूत Q4FY26 नतीजे और सुधरती वित्तीय स्थिति है
  • बैंक का मुनाफा 45% बढ़ा है
इस बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी! सिर्फ 1 महीने में 24% का तगड़ा रिटर्न, एक्सपर्ट ने बताया कब खरीदें?

प्राइवेट सेक्टर के चर्चित बैंकों में शामिल यस बैंक (YES Bank) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है। बैंक के शेयरों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह पिछले दो सालों का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन माना जा रहा है। 7 मई 2026 को भी यस बैंक (YES Bank) का शेयर लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा और इंट्राडे में ₹22.67 तक पहुंच गया। सिर्फ इस हफ्ते में स्टॉक 13% से ज्यादा उछल चुका है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) में करीब 2% और निफ्टी बैंक (Nifty Bank) इंडेक्स में 2.6% की ही तेजी देखने को मिली। पिछले एक महीने में यस बैंक (YES Bank) ने करीब 24.5% का रिटर्न देकर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

बैंक का मजबूत Q4FY26 रिजल्ट

इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण बैंक के मजबूत Q4FY26 नतीजे हैं। यस बैंक (YES Bank) ने मार्च तिमाही में ₹1,068 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 45% ज्यादा है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी लगभग 16% बढ़कर ₹2,638 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बढ़कर 2.7% हो गई, जो यह दिखाता है कि बैंक की कमाई की क्षमता मजबूत हो रही है।

लोन बुक में भी 11% की वृद्धि

बैंक के एडवांस यानी लोन बुक में भी 11% की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे राहत वाली बात यह रही कि बैंक के खराब कर्ज यानी NPA में लगातार सुधार देखने को मिला। ग्रॉस NPA घटकर 1.3% पर आ गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि बैंक की बैलेंस शीट पहले के मुकाबले काफी मजबूत हो चुकी है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यस बैंक (YES Bank) अब अपने लंबे रिकवरी फेज से बाहर निकलता दिख रहा है। बैंक के नए MD और CEO विनय एम टोंसे (Vinay M Tons) ने भी संकेत दिया है कि अब बैंक इंडस्ट्री के अनुरूप तेजी से लोन ग्रोथ पर फोकस करेगा।

पिछले कई सालों से बैंक अपनी बैलेंस शीट सुधारने और खराब कर्ज कम करने में जुटा था, लेकिन अब स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है। तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक शेयर ने ₹21.5 के अहम स्तर को पार कर लिया है, जो आगे और तेजी का संकेत माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टॉक आने वाले समय में ₹24 के स्तर को दोबारा टेस्ट कर सकता है।

शेयर परफॉर्मेंस

यस बैंक (YES Bank) के शेयरों में गुरुवार (7 मई 2026) को भी मजबूती देखने को मिली। NSE पर बैंक का स्टॉक 1.58% चढ़कर ₹22.48 पर पहुंच गया। हाल के दिनों में यस बैंक (YES Bank) लगातार निवेशकों का ध्यान खींच रहा है। इस स्टॉक ने पिछले 1 महीने के अंदर 24 फीसद का रिटर्न दिया है। हालांकि, निवेशकों को गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

हालांकि, बाजार में तेजी के बावजूद विशेषज्ञ निवेशकों को बॉय ऑन डिप्स (buy on dips) यानी गिरावट पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। मजबूत वॉल्यूम, बेहतर मुनाफा, सुधरती एसेट क्वॉलिटी और बैंकिंग सेक्टर में बढ़ती उम्मीदों ने यस बैंक (YES Bank) को फिर से चर्चा में ला दिया है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,