ग्रे मार्केट में इस शेयर का जलवा, 21% चल रहा GMP, 110 रुपये का है शेयर
यशतेज इंडस्ट्रीज के IPO में शेयर का दाम 110 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 23 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा GMP के हिसाब से देखें तो यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर 133 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं।

यशतेज इंडस्ट्रीज का आईपीओ बुधवार 18 फरवरी से दांव लगाने के लिए खुल गया है। कंपनी के शेयरों को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन कमजोर रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 21 पर्सेंट के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यशतेज इंडस्ट्रीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी के IPO का टोटल साइज 89 करोड़ रुपये तक का है।
110 रुपये है शेयर का दाम, 23 रुपये पहुंच गया GMP
यशतेज इंडस्ट्रीज (इंडिया) के आईपीओ में शेयर का दाम 110 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 23 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर 133 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, IPO में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन करीब 23 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। यशतेज इंडस्ट्रीज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME एक्सचेंज पर बुधवार 25 फरवरी 2026 को लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार 23 फरवरी को फाइनल होगा।
पहले दिन 0.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है कंपनी का IPO
यशतेज इंडस्ट्रीज (इंडिया) का आईपीओ पहले ही दिन 0.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में पहले दिन 0.38 गुना दांव लगा है, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में 0.05 गुना दांव लगा है। यशतेज इंडस्ट्रीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2.64 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
क्या करती है कंपनी
यशतेज इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड की शुरुआत साल 2018 में हुई है। कंपनी सोयाबीन के जरिए सोयाबीन क्रूड ऑयल की प्रोसेसिंग के बिजनेस में है। इसके अलावा, कंपनी सोयाबीन डी-ऑयल्ड केक की मैन्युफैक्चरिंग करती है। यशतेज इंडस्ट्रीज, बिजनेस टू बिजनेस सेगमेंट में ऑपरेट करती है। इसके अलावा, यशतेज इंडस्ट्रीज ने सोलर पावर जेनरेशन और इसकी सप्लाई के सेगमेंट में एंट्री की है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि अब 65 पर्सेंट रह जाएगी। कंपनी आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और जनरल कॉरपोरेट एक्सपेंसेज में करेगी।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


