Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़World Bank retains india fy27 gdp growth forecast data is here
FY27 में 6.5% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, बजट से पहले वर्ल्ड बैंक का अनुमान

FY27 में 6.5% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, बजट से पहले वर्ल्ड बैंक का अनुमान

संक्षेप:

GDP forecast: वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए FY27 के ग्रोथ अनुमान को पिछले साल अक्टूबर में अनुमानित 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। यह मजबूत घरेलू मांग और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस के कारण हुआ है।

Jan 13, 2026 09:52 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

GDP forecast: देश का आम बजट एक फरवरी को पेश होने वाला है। इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने देश की इकोनॉमी पर अपना अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए FY27 के ग्रोथ अनुमान को पिछले साल अक्टूबर में अनुमानित 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। यह मजबूत घरेलू मांग और एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस के कारण हुआ है। हालांकि, पिछले साल जून में किए गए अनुमान की तुलना में FY27 के लिए वर्ल्ड बैंक का भारत की ग्रोथ का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहा।

क्या है रिपोर्ट में?

वर्ल्ड बैंक ने अपनी लेटेस्ट ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में कहा- उम्मीद है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में सबसे तेज ग्रोथ रेट बनाए रखेगा। अमेरिका को कुछ एक्सपोर्ट पर ज्यादा टैरिफ के बावजूद जून के अनुमानों की तुलना में ग्रोथ का अनुमान अपरिवर्तित रहा है। ज्यादा टैरिफ के बुरे असर को घरेलू मांग में मजबूत गति और पहले की उम्मीद से ज्यादा लचीले एक्सपोर्ट से पूरा किया जाएगा।

फिच ग्रुप की कंपनी का अनुमान

भारत की आर्थिक वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026-27 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। फिच ग्रुप की कंपनी बीएमआई ने एक रिपोर्ट में यह कहा। बीएमआई ने रिपोर्ट में कहा- चालू वित्त वर्ष 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत अग्रिम अनुमान, पिछले दो महीनों के दौरान अमेरिका को निर्यात होने वाले माल में वृद्धि और अनुकूल नीतिगत माहौल.. भारत के आर्थिक दृष्टिकोण के लिए अच्छे संकेत हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

बीएमआई ने 2025-26 के लिए जीडीपी के अनुमान को संशोधित करते हुए इसे 7.4 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 7.2 प्रतिशत अनुमानित था। वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने के आसार हैं जो पहले अनुमानित 6.6 प्रतिशत से अधिक है। इसमें कहा गया कि कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अर्थव्यवस्था में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;