Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Workmates Core2Cloud shares listed with 90 Percent Premium then dropped 5 Percent know details
90% फायदे के साथ धमाकेदार लिस्टिंग, फिर धड़ाम हुआ शेयर, 400 रुपये के पार पहुंचा था दाम

90% फायदे के साथ धमाकेदार लिस्टिंग, फिर धड़ाम हुआ शेयर, 400 रुपये के पार पहुंचा था दाम

संक्षेप:

वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के शेयर 90% के फायदे के साथ 387.60 रुपये पर लिस्ट हुए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 204 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर करीब 5% के उछाल के साथ 405 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, कंपनी के शेयर इस लेवल पर टिक नहीं सके।

Nov 18, 2025 12:48 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक छोटी कंपनी वर्कमेट्स कोर2क्लाउड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के शेयर मंगलवार को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 387.60 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 204 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के शेयर करीब 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 405 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, कंपनी के शेयर इस लेवल पर टिक नहीं सके। वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 69.84 करोड़ रुपये का था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शानदार लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयर
वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के शेयर शानदार लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के बाद 5 पर्सेंट टूटकर 368.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वर्कमेट्स कोर2क्लाउड का मार्केट कैप मंगलवार को 475 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वर्कमेट्स कोर2क्लाउड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 नवंबर 2025 को खुला था और यह 13 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 14 नवंबर को फाइनल हुआ।

ये भी पढ़ें:5 दिन में ही 93% की तूफानी तेजी, 100 रुपये का शेयर 193 रुपये के पार पहुंचा

IPO पर लगा 141 गुना से ज्यादा दांव
वर्कमेट्स कोर2क्लाउड (Workmates Core2Cloud) का आईपीओ टोटल 141.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 111.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) की कैटेगरी में 202.96 गुना दांव लगा, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) कैटेगरी में 147.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की दो लॉट में 1200 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को IPO की दो लॉट के लिए 2,44,800 रुपये का निवेश करना पड़ा। IPO से पहले वर्कमेट्स कोर2क्लाउड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 98.10 पर्सेंट थी, जो कि अब 72.02 पर्सेंट रह गई है। वर्कमेट्स कोर2क्लाउड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।