Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Wipro Q3 FY26 net profit falls interim dividend declared 6 rs per share detail here
मुनाफा कम होने के बावजूद डिविडेंड देगी विप्रो, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये

मुनाफा कम होने के बावजूद डिविडेंड देगी विप्रो, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये

संक्षेप:

तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक की अवधि में विप्रो का मुनाफा सात प्रतिशत घटकर 3,119 करोड़ रुपये पर आ गया। विप्रो के बोर्ड ने प्रति शेयर 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है, जिससे इस साल कुल पेआउट लगभग 1.3 बिलियन डॉलर हो गया है।

Jan 16, 2026 05:22 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Wipro Q3 FY26 net profit: इंफोसिस के बाद एक और आईटी कंपनी विप्रो ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक की अवधि में विप्रो का मुनाफा सात प्रतिशत घटकर 3,119 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, कंपनी का राजस्व 5.5 प्रतिशत बढ़कर 23,555.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, विप्रो के बोर्ड ने प्रति शेयर 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है, जिससे इस साल कुल पेआउट लगभग 1.3 बिलियन डॉलर हो गया है।

क्या कहा विप्रो ने?

विप्रो ने एक बयान में कहा कि कमाई पर लागत के दबाव का असर पड़ा, जिसमें लेबर कोड से जुड़े एडजस्टमेंट से जुड़े खर्च भी शामिल हैं। लेबर कोड में बदलावों के असर को एडजस्ट करने के बाद तिमाही के लिए नेट इनकम 3,360 करोड़ रुपये थी।

प्रतिद्वंदी कंपनियों पर भी दिखा असर

आईटी कंपनी विप्रो की टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक जैसी बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों में भी नए लेबर कोड के लागू होने का प्रभाव दिखा है। टीसीएस को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में नए श्रम संहिता के लागू होने से 2,128 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि इंफोसिस ने 1,289 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया। एचसीएलटेक ने भी कार्यान्वयन से संबंधित 8.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 719 करोड़ रुपये) के एकमुश्त प्रावधान की जानकारी दी है।

कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) श्रीनि पल्लिया ने कहा-तीसरी तिमाही में हमने अपनी अपेक्षाओं के अनुरूप व्यापक वृद्धि दर्ज की। जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक रणनीतिक अनिवार्यता बनता जा रहा है। विप्रो इंटेलिजेंस एक विशिष्ट भूमिका निभा रहा है। इसने इस तिमाही में भी कई सफलताओं में योगदान दिया है। हमने अपने एआई-सक्षम मंचों और समाधानों को अपनाया। ‘विंग्स’ और ‘वेगा’ के माध्यम से एआई-आधारित सेवाओं का विस्तार किया और वैश्विक स्तर पर अपने इनोवेशन नेटवर्क को बढ़ाया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,