Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़will your emi decrease and loans become cheaper the mpc will deliberate three days from today
क्या घटेगी आपकी ईएमआई और सस्ते होंगे लोन? आज से 3 दिन MPC में होगा मंथन

क्या घटेगी आपकी ईएमआई और सस्ते होंगे लोन? आज से 3 दिन MPC में होगा मंथन

संक्षेप:

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बुधवार से समीक्षा बैठक शुरू हो रही है। इस साल अब तक आरबीआई ने रेपो रेट में तीन बार कटौती की है। फरवरी 2025 में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई। इसके बाद अप्रैल 2025 में दोबारा 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई।

Wed, 3 Dec 2025 06:33 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

आरबीआई की मौद्रिक नीति की बुधवार से शुरू हो रही समीक्षा बैठक में रेपो दर को स्थिर रखा जा सकता है। एसबीआई रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से यह उम्मीदें बन रही थीं कि केंद्रीय बैंक 25 आधार अंक की छोटी कटौती करेगा, लेकिन अब ऐसी स्थिति बनती नहीं दिख रही। उसके मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही की मजबूत जीडीपी वृद्धि और मौजूदा आर्थिक माहौल को देखते हुए रेपो दर को स्थिर रखने की संभावना जताई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि जुलाई–सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ने 8.2 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की है। एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर की कई अर्थव्यवस्थाओं में अब मौद्रिक नीति स्थिर होने की अवस्था में प्रवेश कर चुकी है यानी प्रधान ब्याज दरें स्थिर रखी जा रही हैं।

इस साल अब तक आरबीआई ने रेपो दर में तीन बार कटौती की है। फरवरी 2025 में 0.25 प्रतिशत की कटौती हुई। इसके बाद अप्रैल 2025 में दोबारा 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं, जून 2025 में भी 0.50 प्रतिशत की कटौती हुई थी। अगस्त और अक्तूबर में आरबीआई ने रेपो दर में कोई कटौती नहीं की। ऐसे में अब देखना यह है कि दिसंबर में इस दर में बदलाव करता होता है या नहीं।

कटौती की संभावना बरकरार: केयरएज

मुद्रास्फीति में तेज गिरावट और मजबूत वृद्धि को देखते हुए आरबीआई अपनी आगामी दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा कर सकता है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयरएज ने कहा कि अक्तूबर में मुद्रास्फीति दस साल के निचले स्तर 0.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो चार प्रतिशत के लक्ष्य से काफी नीचे है।

रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसे में दर कटौती के लिए नीतिगत गुंजाइश बन गई है। कच्चे तेल की स्थिर कीमतें, रबी की अच्छी बुवाई जैसे कारक मुद्रास्फीति को तेजी से बढ़ने से रोकेंगे। दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि 8.2 प्रतिशत होने के बावजूद दूसरी छमाही में यह लगभग सात प्रतिशत रहेगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।