Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़will petrol and diesel prices fall this year crude oil may drop to 50 dollar
क्या इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे, 50 डॉलर पर आ सकता है कच्चा तेल

क्या इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे, 50 डॉलर पर आ सकता है कच्चा तेल

संक्षेप:

Petrol-Diesel Price: एसबीआई रिसर्च के एक विश्लेषण के मुताबिक, वर्ष 2026 में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी आने की उम्मीद है और जून तक यह 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू सकती हैं। अगर रिपोर्ट की बात सही साबित होती है तो इस साल पेट्रोल-डीजल में कटौती हो सकती है।

Jan 06, 2026 07:01 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसबीआई रिसर्च के एक विश्लेषण के मुताबिक, वर्ष 2026 में कच्चे तेल की कीमतों में काफी कमी आने की उम्मीद है और जून तक यह 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू सकती हैं। अगर रिपोर्ट की बात सही साबित होती है तो इस साल पेट्रोल-डीजल में कटौती हो सकती है। अभी ब्रेंट क्रूड 1.01 डॉलर बढ़कर 61.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI मामूली गिरावट के साथ 58.29 डॉलर प्रति बैरल पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

गिरावट तेज रफ्तार से हो सकती है

TOI की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गिरावट तेज रफ्तार से हो सकती है, जिसका मुद्रास्फीति और आर्थिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन का अनुमान है कि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 2026 की पहली तिमाही में औसतन 55 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकती है, जिसकी मुख्य वजह भंडार में वृद्धि होगी।

एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष और उनकी टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारतीय टोकरी और ब्रेंट क्रूड की कीमतों के बीच 0.98 का सहसंबंध है, इसलिए ब्रेंट क्रूड में गिरावट के रुझान से इंडियन बॉस्केट की कीमतों में और नरमी आने के संकेत हैं।

क्या कह रहे तकनीकी विष्लेषण

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय कच्चे तेल के मूविंग एवरेज विश्लेषण से पता चलता है कि मौजूदा कीमतें 50 और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे चल रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा 62.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भविष्य में कीमतें और नीचे जा सकती हैं।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,