₹7500 न्यूनतम पेंशन और DA पर सरकार का क्या है प्लान? सदन को बताया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि सरकार को ट्रेड यूनियनों, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की कई मांगें मिली हैं
  • हालांकि, सरकार ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है
flexible pension scheme
EPFO 3.0 में मिल सकती है नई पेंशन की सौगात

ईपीएस-95 (कर्मचारी पेंशन योजना) के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को ₹1000 से बढ़ाकर ₹7500 करने की मांग एक बार फिर संसद में गूंजी है। लंबे समय से पेंशन बढ़ाने और महंगाई भत्ता (DA) जोड़ने की मांग की जा रही है। अब इस मुद्दे पर सरकार ने लोकसभा में अपना जवाब दिया है। दरअसल, बीते 20 जुलाई को लोकसभा में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लिखित जवाब देते हुए स्वीकार किया कि सरकार को ट्रेड यूनियनों, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की कई मांगें मिली हैं। हालांकि, फिलहाल ₹7500 न्यूनतम पेंशन लागू करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

सरकार ने क्या कहा?

सरकार से पूछा गया कि क्या वह पेंशन की रकम बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बजट सहायता देने या पेंशन फंड में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इस मुद्दे का जवाब देते हुए करंदलाजे ने बताया कि EPS, 1995 एक "डिफाइंड कंट्रीब्यूशन-डिफाइंड बेनिफिट" (तय योगदान-तय लाभ) वाली सोशल सिक्योरिटी स्कीम है, जिसमें मिलने वाले लाभ किए गए योगदान से जुड़े होते हैं और इसमें तय भुगतान भी मिलता है।

केंद्र सरकार का कितना है योगदान

शोभा करंदलाजे ने बताया कि पेंशन फंड में नियोक्ता की ओर से वेतन का 8.33% योगदान दिया जाता है तो केंद्र सरकार की ओर से 1.16% योगदान होता है। ये अधिकतम ₹15,000 मासिक वेतन सीमा तक लागू होता है। इसी फंड से पेंशन का भुगतान किया जाता है और इसकी हर साल वैल्यूएशन की जाती है ताकि भविष्य की देनदारियों का आकलन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि EPS, 1995 की जगह अब EPS, 2026 ने ले ली है।

करंदलाजे ने बताया कि सरकार EPS-95 पेंशनभोगियों के लिए ₹1,000 प्रति माह की मिनिमम पेंशन पक्की करने के लिए बजट सपोर्ट दे रही है। उन्होंने साफ किया कि यह EPS के लिए सरकार के सालाना 1.16% वेज कंट्रीब्यूशन से अलग है, जिसे एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) मैनेज करता है।

कब तक सरकार ले सकती है फैसला

सरकार से यह भी पूछा गया कि लाखों बुज़ुर्ग पेंशनभोगियों की मांग पर वह कब तक कोई फाइनल फैसला ले सकती है। इस पर मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार EPFO ​​सदस्यों के लिए सोशल सिक्योरिटी कवरेज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी फैसला लेते समय पेंशन फंड की सस्टेनेबिलिटी और भविष्य की देनदारियों का ध्यान रखना होगा। कहने का मतलब सरकार ने फिलहाल पेंशन बढ़ाने की कोई समय-सीमा या तारीख घोषित नहीं की है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹7500 न्यूनतम पेंशन और DA पर सरकार का क्या है प्लान? सदन को बताया