Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़widespread carnage in the stock market Sensex and Nifty plummet PSU banks metal and media sectors all hit hard
शेयर मार्केट में चौतरफा तबाही, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम,  पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया सभी पिटे

शेयर मार्केट में चौतरफा तबाही, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, पीएसयू बैंक, मेटल, मीडिया सभी पिटे

संक्षेप:

Budget Impact on Share Market: आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तबाही साफ नजर आ रही है। पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 5.57 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। बैंक निफ्टी 2%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.31%, निफ्टी ऑटो 2.09 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.29 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

Feb 01, 2026 04:14 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budget Impact on Share Market: आज बजट में हुए एक ऐलान से शेयर मार्केट में ऐसी सुनामी आई कि सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए। निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंकों का गोता लगाकर 80722 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 495 अंक लुढ़क कर 24825 पर आ गया है। आज सेंसेक्स डे हाई 82726 से करीब 2300 अंक टूट कर 79899 पर आ गया था। एक समय निफ्टी भी दिन के निचले स्तर 24571 पर था। जबकि, डे हाई 25440 रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (SST) बढ़ाए जाने का ऐलान किया तो कैपिटल मार्केट के शेयर ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे, और स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म BSE , हाल ही में लिस्टेड Groww के शेयर, एंजेल वन जैसे स्टॉक धराशायी हो गए।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में केवल टीसीएस, इन्फोसिस, सनफार्मा और टाइटन ही हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में स्टेट बैंक 5.61% टूटकर टॉपर रहा। अडानी पोर्ट्स, बीईएल में भी 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट रही। एलएंडटी, अल्ट्राटेक, रिलायंस, टाटा स्टील और आईटीसी में 3 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीीसी, एशियन पेंट्स 2 पर्सेंट से अधिक टूटे।

सेक्टरवाइज प्रदर्शन

आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तबाही साफ नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 2%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.31%, निफ्टी ऑटो 2.09 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.29 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। मेटल में 4.05 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। मीडिया में 1.80 पर्सेंट, पीएसयू बैंक में सबसे अधिक 5.57 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। प्राइवेट बैंक 2.22 पर्सेंट लुढ़के। ऑयल एंड गैस 2.86 और केमिकdल्स 2.62 पर्सेंट टूटा। मिड कैप, लार्ज कैप हो या स्मॉल कैप, तबाही हर जगह नहर आई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,