Stock Market: आज झूम उठा शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ ₹5 लाख करोड़ का फायदा, तेजी की 4 बड़ी वजह
Why Stock Market Rise Today: शुक्रवार यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ बंद हुए हैं।

Why Stock Market Rise Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सेंसेक्स आज शुक्रवार को 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 77550.25 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी की बात करें तो यह क्लोजिंग के टाइम पर 1.16 प्रतिशत की उछाल के साथ 24050.60 पर था।
डॉलर के मुकाबले मजबूत होता रुपया, युद्ध समाप्त होने की आशंका जैसे कारणों ने आज शेयर बाजार में तेजी लाने में मदद की। जिसकी वजह से निवेशकों का ध्यान खरीदारी की तरफ रहा। शेयर बाजार में तेजी की वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का फायदा हुआ है। बीएसई के मार्केट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें, इस उछाल के पीछे की कई बड़ी वजहें हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं।
1- 100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल
क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर के नीचे चला आया है। आज थोड़ी तेजी देखने को जरूर मिली है। लेकिन इसके बाद भी रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 97 डॉलर, डब्ल्यूटीआई क्रूड 98 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। बता दें, 2022 के बाद पहली बार इस साल मार्च में कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर को क्रॉस कर गया था।
2- रुपया हुआ मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी बेहतर हुई है। आज एक डॉलर की कीमत 6 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 92.45 रुपये हो गया है। युद्ध की वजह भारतीय रुपये की स्थिति काफी खराब हो गई थी। एक समय यह 95 रुपये के स्तर को भी क्रॉस कर गया था।
3- वैश्विक बाजारों में तेजी
आज ग्लोबल स्टॉक मार्केट्स में भी उछाल देखने को मिला है। जापान के Nikkei में सुबह 1.6 प्रतिशत, साउथ कोरिया के Kospi में 1.8 प्रतिशत और चीन के शंघाई में 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हॉन्ग कॉन्ग के स्टॉक में करीब 1 प्रतिशत की उछाल शुक्रवार की सुबह को देखने को मिली।
4- ईरान-अमेरिका सीजफायर ने बढ़ाई उम्मीद
सारी नजर इस हफ्ते पाकिस्तान में होने जा रही बातचीत पर टिकी हुई है। मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होने जा रही है। शेयर बाजार को तनाव पूर्ण समय में इस बातचीत से बड़ी उम्मीद है। अगर युद्ध समाप्त हुआ तब की स्थिति में घरेलू शेयर बाजारों में आपको तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है।
आज निफ्टी आटो और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.5 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। निफ्टी आईटी में आज शुक्रवार को तेजी के बीच 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


