शेयर बाजार में आज की तेजी कहीं बुलबुला तो नहीं? मार्केट में इस उछाल की इनसाइड स्टोरी क्या

Mar 16, 2026 06:53 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share

सेंसेक्स आज सोमवार को 939 अंक या फिर 1.26 प्रतिशत की उछाल के बाद 75502.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, मार्केट क्लोजिंग के समय पर निफ्टी50 में 258 अंक या फिर 1.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी।

शेयर बाजार में आज की तेजी कहीं बुलबुला तो नहीं? मार्केट में इस उछाल की इनसाइड स्टोरी क्या

Stock Market News: शेयर बाजार में आज का दिन निवेशकों के लिए अच्छा रहा है। स्टॉक मार्केट में उछाल की वजह से इन्वेस्टर्स ने राहत की सांस ली है। सेंसेक्स आज सोमवार को 939 अंक या फिर 1.26 प्रतिशत की उछाल के बाद 75502.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, मार्केट क्लोजिंग के समय पर निफ्टी50 में 258 अंक या फिर 1.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। NSE आज 23408 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे की वजह बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स हैं।

मिडकैप और स्मॉल कैप में आज भी गिरावट

आज की उछाल के बाद भी शेयर बाजार में बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत और बीएसई 250 स्मॉल कैप इंडेक्स 0.47 प्रतिशत गिरा है। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में गिरावट की वजह से बीएसई की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप पर कोई असर नहीं पड़ा। बीएसई का मार्केट कैप 430 लाख करोड़ रुपये ही रहा।

आज की उछाल के पीछे की क्या वजह?

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और एसबीआई के शेयरों की जमकर खरीदारी की गई है। निवेशक शेयर बाजार में भारी गिरावट के दौरान लार्ज कैप कंपनियों पर जमकर दांव लगाया है। बता दें, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑटो, बैंकिंग और एफएमसीजी स्टॉक्स में खरीदारी की वजह से स्टॉक मार्केट में उछाल दर्ज की गई है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर कहते हैं, “शार्ट टर्म में निवेशकों का सेंटीमेंट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आने वाली खबरों पर निर्भर करेगा। सप्लाई चेन में कोई भी ढील निवेशकों के सेंटीमेंट को बढ़ा देगी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बड़े स्तर पर शेयर बाजार के दिशा तय करने में कारगार साबित होगी।”

रुपये में जारी गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 12 पैसे की गिरावट के बाद डॉलर के मुकाबले 92.42 रुपये के रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया।

इन सबके के बीच अमेरिकी फेड रिजर्व की मीटिंग 18 मार्च को होने जा रही है। माना जा रहा है कि वर्तमान परिस्थितियों फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कोई बदलाव शायद ही देखने को मिले।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,