आज शेयर बाजार को मुंह की क्यों खानी पड़ी? जानें गिरावट की 4 बड़ी वजहें
मुख्य बातें
- सेंसेक्स में दिन में सोमवार को क्लोजिंग की तुलना में 1054.75 अंक या 1 प्रतिशत टूट कर 82,038.20 अंक पर आ गया
- सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81,121.70 अंक रहा है
- वहीं, निफ्टी आज मंगलवार को 24,956.65 अंक पर खुलने के बाद एक प्रतिशत टूट गया

Why Stock Market Crashed Today: बीते 2 कारोबारी सत्रों के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाला घरेलू शेयर बाजार आज संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में दिन में सोमवार को क्लोजिंग की तुलना में 1054.75 अंक या 1 प्रतिशत टूट कर 82,038.20 अंक पर आ गया। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 81,121.70 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी आज मंगलवार को 24,956.65 अंक पर खुलने के बाद एक प्रतिशत टूट गया। निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 24,704.10 अंक पर आ गया था। आइए जानते हैं कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के पीछे की 4 वजह क्या है?
1- वैश्विक स्तर पर कमजोरी की वजह से प्रॉफिट बुकिंग
जापान और कोरिया के मार्केट में कमजोरी का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी दिखा है। सेंसेक्स और निफ्टी में जमकर मुनाफा वसूली देखने को मिली है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स कट बिल की वजह अमेरिका का राजकोषीय घाटा बढ़ जाएगा। इस बात का डर भी घरेलू मार्केट को सता रहा है।
2- विदेशी फंड्स का प्रवाह घटना
घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी के प्रवाह में कमी आ रही है। वहीं, नए पॉजिटिव ट्रिगर्स की कमी की वजह से विदेश निवेशक भारी मार्केट में ब्रिकी कर रहे हैं। विदेशी पूंजी प्रवाह में गिरावट भारतीय शेयर बाजार पर भारी पड़ रही है।
3- वैल्यूएशन ने बढ़ाई टेंशन
निफ्टी50 का मौजूदा प्राइस टू अर्निंग 22.6 है। जोकि 1 साल के औसत प्राइस टू अर्निंग 22.15 से अधिक है। घरेलू बाजार बहुत शानदार नतीजे ना आने से वैल्यूएशन को लेकर अच्छी स्थिति में नहीं है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में मजबूती आएगी।
4- वैश्विक अनिश्चितता
दुनियाभर में इस समय अनिश्चितता का माहौला है। जिसकी वजह से किसी भी तेजी में निवेशक शेयरों को बेचने को देखने लगते हैं। जिससे आने वाले समय में उनको नुकसान ना हो। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैल्यूएशन और वैश्विक अनिश्चितता की वजह से शॉर्ट टर्म में मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


