Stock Market Crash: आज क्यों 1200 अंक टूट गया सेंसेक्स, मिनटों में ₹5 लाख करोड़ डूबे, ये हैं 5 कारण

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Why stock market crash today: सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली, जिससे चंद मिनटों में ही निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। आज सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, जबकि निफ्टी 22,500 के नीचे फिसल गया। बाजार में भारी बिकवाली, मिडकैप-स्मॉलकैप भी लुढ़क गए।

Stock Market Crash: आज क्यों 1200 अंक टूट गया सेंसेक्स, मिनटों में ₹5 लाख करोड़ डूबे, ये हैं 5 कारण

Why stock market crash today: हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रही। सोमवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार गिरावट देखने को मिली, जिससे चंद मिनटों में ही निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। आज सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, जबकि निफ्टी 22,500 के नीचे फिसल गया। बाजार में भारी बिकवाली, मिडकैप-स्मॉलकैप भी लुढ़क गए। गिरावट सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर डर का माहौल है।

शेयर मार्केट में आज गिरावट के 5 बड़े कारण

1. अमेरिका-ईरान युद्ध: अमेरिका-ईरान युद्ध अब पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है और इसके खत्म होने के संकेत नहीं मिल रहे। यमन के हूती विद्रोहियों की एंट्री और अमेरिका की अतिरिक्त सैन्य तैनाती से तनाव और बढ़ गया है। इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'पश्चिम एशिया में संघर्ष के पांचवें सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही युद्ध बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और अमेरिका हमले को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सैनिकों को भेज रहा है।

2. कच्चे तेल में उछाल, भारत पर बढ़ा दबाव: ब्रेंट क्रूड फिर से $116 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का सीधा असर अर्थव्यवस्था और बाजार पर पड़ता है। युद्ध से पहले भारत के पास जो गोल्डीलॉक्स मैक्रो परिदृश्य था, वह युद्ध के कारण लगभग गायब हो गया है। अब हम वित्त वर्ष 27 के लिए कम जीडीपी वृद्धि, उच्च मुद्रास्फीति, उच्च राजकोषीय और चालू खाता घाटे और कम आय वृद्धि की संभावनाओं का सामना कर रहे हैं।

3. India VIX 28 के पार, घबराहट बढ़ी: मार्केट का डर दिखाने वाला इंडेक्स India VIX 28 के ऊपर पहुंच गया है। सामान्य स्तर 12–15 होता है। इंडिया VIX में 28 से ऊपर की छलांग भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती घबराहट को दर्शाती है, इस संकेत के बीच कि अमेरिका-ईरान युद्ध जारी रह सकता है, संभावित रूप से एनर्जी सप्लाई को बाधित कर सकता है, वैश्विक मुद्रास्फीति के दबाव को ट्रिगर कर सकता है, और वैश्विक विकास की गति को पंचर कर सकता है.

4. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली: विदेशी निवेशक (FPI) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने मार्च में ही ₹1.23 लाख करोड़ की निकासी कर ली है। इससे बाजार पर दबाव और बढ़ गया।

5. F&O एक्सपायरी भी बना कारण: आज मार्च सीरीज के F&O कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया है। इसके चलते ट्रेडर्स की पोजीशन क्लोजिंग से दबाव बना।

अब क्या करें निवेशक: मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निवेशक घबराहट में बेचने से बचें और धीरे-धीरे निवेश करें। इसके साथ ही ग्लोबल संकेतों पर कड़ी नजर रखें। फिलहाल बाजार में वोलैटिलिटी हाई है, अत: सावधानी जरूरी है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,