अडानी एंटरप्राइजेज, ओला इलेक्ट्रिक समेत इन 10 शेयरों पर आज क्यों रहेगी निवेशकों की नजर
निवेशकों की नजर आज मण्णापुरम फाइनेंस, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, अडानी एंटरप्राइजेज, ओला इलेक्ट्रिक, हिंदुस्तान कॉपर, फोर्टिस हेल्थकेयर, टोरेंट फार्मा, जायडस लाइफसाइंसेज, सिग्नेचर ग्लोबल्स और लोढ़ा डेवलपर्स पर रहेगी।

Stock Watch 16 Feb: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों को देखते हुए, आज घरेलू श्ेायर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50, सोमवार को नीचे खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भी इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स के लिए नेगेटिव शुरुआत का संकेत देते हैं। गिफ्ट निफ्टी 25,448 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 71 अंक कम है। इस बीच कुछ ऐसे शेयर्स हैं, जिनपर निवेशकों की नजर आज रहेगी। इनमें मण्णापुरम फाइनेंस, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, अडानी एंटरप्राइजेज, ओला इलेक्ट्रिक, हिंदुस्तान कॉपर, फोर्टिस हेल्थकेयर, टोरेंट फार्मा, जायडस लाइफसाइंसेज, सिग्नेचर ग्लोबल्स और लोढ़ा डेवलपर्स हैं।
मण्णापुरम फाइनेंस
भारतीय रिजर्व बैंक ने मण्णापुरम फाइनेंस में बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स द्वारा 41.66% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को अंतिम मंजूरी दे दी है।
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज
कंपनी के बोर्ड ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवेस्ट को दो अलग-अलग सूचीबद्ध संस्थाओं में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली इस कंपनी ने तीसरी तिमाही में घाटा कम किया है। बेहतर मार्जिन और सख्त लागत नियंत्रण से राजस्व में भारी गिरावट के प्रभाव को कम करने में मदद मिली।
हिंदुस्तान कॉपर
झारखंड सरकार ने हिंदुस्तान कॉपर को 929.4 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेजा है। आरोप है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2000-01 से 2016-17 के बीच सुरदा खदान में बिना वैध मंजूरी के उत्पादन किया।
फोर्टिस हेल्थकेयर
दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21.9% घटकर 193.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि राजस्व में 17.5% की बढ़ोतरी हुई।
टोरेंट फार्मा
फार्मा कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने तीसरी तिमाही में 26.3% के उछाल के साथ 635 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है।
अडानी एंटरप्राइजेज
कंपनी की सहायक कंपनी हॉरिजॉन एयरो सॉल्यूशंस ने इंडामर टेक्निक्स में पूरी हिस्सेदारी 330 करोड़ रुपये में खरीद ली है।
जायडस लाइफसाइंसेज
कंपनी को अमोनियम लैक्टेट क्रीम के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिल गई है।
सिग्नेचर ग्लोबल
कंपनी ने आरएमजेड के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए समझौता किया है। गुरुग्राम में दक्षिणी परिधीय रोड पर कार्यालयों, होटलों और दुकानों वाला मिश्रित उपयोग वाला प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा।
लोढ़ा डेवलपर्स
कंपनी ने सॉलिडराइज रियल्टी में 80% हिस्सेदारी 294 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया है। यह खबर इस स्टॉक पर निवेशकों को नजर रखने के लिए मजबूर कर देगी।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर से जुड़े अपडेट्स जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


