Gold Price: युद्ध के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे हैं सोने का भाव? किस वजह से आई है कीमतों में सुस्ती
Gold Price Today: युद्ध के बावजूद भी सोने की कीमतों में कोई बहुत हलचल नहीं देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान गोल्ड की कीमतों में गिरावट ही आई है। आखिर शेयर बाजार और सोना दोनों गिरावट क्यों देखा जा रहा है?
Gold Price Today: युद्ध के बावजूद भी सोने की कीमतों में कोई बहुत हलचल नहीं देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों के दौरान गोल्ड की कीमतों में गिरावट ही आई है। आखिर शेयर बाजार और सोना दोनों गिरावट क्यों देखा जा रहा है? क्या युद्ध का कोई असर सोने की कीमतों पर नहीं पड़ रहा। आइए समझते हैं...
सोने की कीमतों में मामूली तेजी
कल शुक्रवार की शाम को सर्राफा बाजार में गोल्ड का रेट 158399 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ईरान-अमेरिका के बीच 28 फरवरी को युध्द शुरू हुआ था। उससे पहले 27 फरवरी को गोल्ड का रेट 159097 रुपये था। यानी इस दौरान मामूली तेजी देखने को ही मिली है।
क्यों नहीं बढ़ रहा है भाव
जब से युध्द शुरू हुआ है तब से सोना एक रेंज में भी ट्रे़ड कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में 300 डॉलर प्रति आउंस के रेंज में कारोबार कर रहा है। वहीं, एमसीएक्स फ्यचूर में यह 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेंज में ट्रेड कर रहा है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने जाने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। WTI क्रूड ऑयल का रेट 60 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। जिसकी वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा दुनिया भर के निवेश इस समय सुरक्षित निवेश के तौर पर ‘डॉलर’ की तरफ रुख कर रहे हैं। बीते कुछ हफ्तों में डॉलर मजबूत भी हुआ है। यही वजह है कि गोल्ड की कीमतों में कोई खात तेजी देखने को नहीं मिल रही है।
यहां से कहां जा सकता है गोल्ड का रेट
गोल्ड का रेट कहां तक जाएगा यह बहुत हद तक सेंटीमेंट और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार बिकवाली अगर देखने को मिलती है तब की स्थिति में 5 से 20 प्रतिशत सस्ता हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी ग्रोथ रेट, महंगाई और अधिक ब्याज का माहौल अगर रहा तब सोने पर बुरा असर पड़ेगा।
वहीं, अगर वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी और तनाव बढ़ते हैं तब सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में इस साल के अंततक सोने का भाव 15 से 20 प्रतिशत मौजूदा स्तर से बढ़ सकता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में निवेश करने की सलाह नहीं देता है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


