Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Why big bankers opt to out from SBI Funds IPO check details here
SBI Funds IPO से दिग्गज बैंकर्स क्यों कर रहे हैं किनारा? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी बेच रहा है हिस्सा

SBI Funds IPO से दिग्गज बैंकर्स क्यों कर रहे हैं किनारा? स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी बेच रहा है हिस्सा

संक्षेप:

SBI Funds IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रस्तावित आईपीओ से दिग्गज बैंकर्स ने किनारा कर लिया है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार कम फीस की वजह से इन दिग्गज बैंकर्स ने 1.4 बिलियन डॉलर के प्रस्तावित आईपीओ से नहीं जुड़ने का फैसला किया है।

Jan 07, 2026 01:51 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

SBI Funds IPO: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रस्तावित आईपीओ से दिग्गज बैंकर्स ने किनारा कर लिया है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार कम फीस की वजह से इन दिग्गज बैंकर्स ने 1.4 बिलियन डॉलर के प्रस्तावित आईपीओ से नहीं जुड़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार सिटी ग्रुप पहले एसबीआई फंड मैनेजमेंट के आईपीओ का हिस्सा था। लेकिन कम फीस की वजह से अब एसबीआई के प्रस्तावित आईपीओ से नहीं जुड़ने का फैसला किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक और ब्रोकरेज ने किया SBI फंड के आईपीओ से किनारा

एसबीआई फंड ने आईपीओ के लिए जेपीमॉर्गन चेज़ एंक को ने भी इस ट्रांजैक्शन से दूरी बना ली है। इस ब्रोकरेज हाउस ने भी कम पैसों की वजह से एसबीआई फंड आईपीओ से किनारा किया है।

ये भी पढ़ें:निकोलस मादुरो की गिफ्तारी से वहां का स्टॉक मार्केट गदगद! 2 दिन में 87% उछाल

0.01 प्रतिशत फीस दे रहे हैं विक्रेता

इस आईपीओ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और France’s Amundi SA की तरफ से हिस्सेदारी को घटाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार दोनों विक्रेताओं की तरफ से इश्यू के साइज का 0.01 प्रतिशत का ऑफर दिया गया था। लेकिन ब्रोकरेज हाउस ने इस कम बताकर किनारा कर रहे हैं। एलएसईजी डाटा के अनुसार पिछले साल कंपनियों ने औसतन इश्यू साइज के 1.86 प्रतिशत को दिया था। 2024 में यह फीस 1.67 प्रतिशत थी।

किसे-किसे चुना गया था?

कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस बैंक लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, मोतिलाल ओसवाल इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को आईपीओ पर काम करने के लिए चुना गया था। इन घरेलू ब्रोकरेज हाउस के साथ-साथ सिटी ग्रुप, एचएसबीसी होल्डिंग पीएलसी और बैंक ऑफ अमेरिका को भी सलाह देने के लिए जोड़ा गया था।

ये भी पढ़ें:60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

इस पूरे मामले पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं है। ना स्टेट बैंक, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और सिटी ग्रुप ने कमेंट करने से मना कर दिया है।

एसबीआई फंड्स में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और Amundi की बराबर की हिस्सेदारी है। पिछले साल बताया गया था कि दोनो सहयोगी मिलकर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी को आईपीओ के जरिए बेचेंगे।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।