Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Why Adani Group Merge ACC Orient cement in Ambuja Cement what change bring
ACC, ओरिएंट का हो रहा है अम्बुजा सीमेंट में विलय, अडानी ग्रुप क्यों ले रहा है यह फैसला? बदल जाएगा सीमेंट सेक्टर

ACC, ओरिएंट का हो रहा है अम्बुजा सीमेंट में विलय, अडानी ग्रुप क्यों ले रहा है यह फैसला? बदल जाएगा सीमेंट सेक्टर

संक्षेप:

Adani Group News: अडानी ग्रुप ने अपने सीमेंट साम्राज्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अडानी ग्रुप अपने सभी सीमेंट बिजनेस को एक प्लेटफॉर्म पर लाने जा रहा है। जिसकी वजह से अम्बुजा सीमेंट में एसीसी और ओरिएंट सीमेंट का मर्जर होगा।

Dec 23, 2025 01:53 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adani Group News: अडानी ग्रुप ने अपने सीमेंट साम्राज्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अडानी ग्रुप अपने सभी सीमेंट बिजनेस को एक प्लेटफॉर्म पर लाने जा रहा है। जिसकी वजह से अम्बुजा सीमेंट में एसीसी और ओरिएंट सीमेंट का मर्जर होगा। ग्रुप का कहना है कि इससे सीमेंट बिजनेस को ऑपरेट करने में आसानी होगी। आइए समझते हैं कि शेयरहोल्डर्स के नजरिए से इस मर्जर का क्या मतलब है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मर्जर में एसीसी के शेयरहोल्डर्स लगभग न्यूट्रल एक्जिट कर रहे हैं। वहीं, ओरिएंट के शेयरहोल्डर्स को प्रीमियम वैल्यूएशन मिलेगा। लेकिन निवेशकों को मर्जर के बाद बेहतर एक्सपोजर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में रेलवे स्टॉक्स ने मचाई है गदर, 13% उछला भाव

किस तरह से हो रहा है मर्जर

अम्बुजा सीमेंट के बोर्ड ने दो तरीके के मर्जर की बात कही है। एसीसी और ओरिएंट सीमेंट को कोई कैश पेमेंट इस मर्जर के लिए नहीं किया जाएगा। सिर्फ शेयर स्वैप का तरीका अपनाया जाएगा। जिन एसीसी निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट पर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 100 शेयर रहेंगे उन्हें अम्बुजा सीमेंट के 328 शेयर मिलेंग। जिसकी फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर होगी। वहीं, ओरिएंट के शेयरहोल्डर्स को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 100 शेयर पर 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले 33 शेयर मिलेंगे।

इस ऐलान के बाद आज मंगलवार को एसीसी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में गिरावट है। कंपनी के शेयर 52 वीक लो पर आ गए। वहीं, ओरिएंट सीमेंट के शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गए। अम्बुजा सीमेंट के शेयरों में भी 4 प्रतिशत की तेजी है।

ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी का 2026 में आएगा IPO, ₹1300 करोड़ जुटाने की तैयारी

अम्बुजा सीमेंट के लिए इस मर्जर का क्या मतलब?

मौजूदा समय में अम्बुजा सीमेंट एसीसी के 50 प्रतिशत हिस्से को कंट्रोल करता है। वहीं, ओरिएंट सीमेंट में अम्बुजा का कंट्रोलिंग 73 प्रतिशत है। एसीसी के 49.95 प्रतिशत शेयर और ओरिएंट के 27.34 प्रतिशत शेयर को खरीदने के लिए अम्बुजा सीमेंट को 326 से 327 मिलियन शेयर जारी करने होंगे।

जिसके बाद अम्बुजा का ऑउटस्टैंडिंग शेयर 2.47 बिलियन से बढ़कर 2.78 से 2.80 बिलियन पहुंच जाएगा। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 67.95 प्रतिशत से घटकर 60.90 प्रतिशत हो जाएगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।