Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़when will the 21st installment of pm kisan come if you are waiting see the latest updates
PM Kisan की 21वीं किस्त कब आएगी, अगर आप कर रहे इंतजार तो देखें लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan की 21वीं किस्त कब आएगी, अगर आप कर रहे इंतजार तो देखें लेटेस्ट अपडेट

संक्षेप:

PM Kisan 21st Installment Updates: पिछले महीने बेसौम बरसात से खेतों में तबाही के मंजर दिखे, जो किसानों के सीने में खंजर की तरह पेबस्त हुए हैं। धान की फसल तबाह होने से कई किसानों के आत्महत्या करने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में अगर पीएम किसान की 21वीं किस्त मिल जाती है है तो थोड़ी सी राहत मिल सकती है।

Nov 04, 2025 10:36 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Kisan 21st Installment Updates: पिछले महीने बेसौम बरसात से खेतों में तबाही के मंजर दिखे, जो किसानों के सीने में खंजर की तरह पेबस्त हुए हैं। धान की फसल तबाह होने से कई किसानों के आत्महत्या करने की खबरें भी आई हैं। ऐसे में अगर पीएम किसान की 21वीं किस्त मिल जाती है है तो थोड़ी सी राहत मिल सकती है। पीएम किसान की 21वीं किस्त संभवत: बिहार चुनाव के बाद जारी की जाएगी। हालांकि सरकार के तरफ से कोई डेट नहीं तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बार इन्हें नहीं मिलेगी किस्त

विभाग ने कुछ संदिग्ध मामले चिन्हित किए हैं, जो पीएम-किसान योजना के दिशा-निर्देशों में बताई गई शर्तों के अंतर्गत आ सकते हैं। उदाहरण के लिए…

(1) वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है,

(2) वे मामले जिनमें एक से अधिक परिवार के सदस्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं (जैसे पति और पत्नी दोनों, एक वयस्क और नाबालिग सदस्य आदि)।

ऐसे मामलों का लाभ तब तक रोक दिया गया है जब तक कि भौतिक सत्यापन पूरा नहीं हो जाता।

पीएम किसान पोर्टल के जरिए विभाग ने कहा है कि किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान की 'अपनी स्थिति जानें' (Know Your Status) वेबसाइट/मोबाइल ऐप या 'किसान ई-मित्र' चैटबॉट पर अपनी पात्रता की स्थिति जांचें।

बता दें अगस्त-नवंबर 2024-25 में 9.59 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये की रकम आई थी। अभी 20वीं किस्त यानी अप्रैल-जुलाई 2025-26 की बात करें तो अबतक 9.71 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पैसे भेजे जा चुके हैं।

इन्हें मिल गई 21वीं किस्त

दौरे के 18 दिन बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 8.5 लाख से अधिक किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपए की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी। इससे पहले 26 सितंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को यह किस्त दी गई थी ताकि बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। जम्मू-कश्मीर में 7 अक्टूबर 2025 को भुगतान पूरा कर लिया गया। शेष राज्यों में नवंबर में धनराशि जारी होने की उम्मीद है। योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं जैसे, अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच।

शिवराज सिंह चौहान ने किया है ऐलान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में घोषणा की कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में जल्द ही 2,000 रुपए की अगली किस्त जमा की जाएगी।

उन्होंने सभी राज्य सरकारों से आग्रह किया कि आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें ताकि भुगतान में देरी न हो। जम्मू-कश्मीर के दौरे में उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के कई किसान खेती कर रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन के मालिकाना दस्तावेज अधूरे हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से ऐसे किसानों का सत्यापन कर उनके नाम केंद्र को भेजने का आग्रह किया ताकि वे भी योजना का लाभ पा सकें।

अगर आपकी भी फंसी है किस्त तो यहां करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

इन लोगों को लाभ नहीं मिलेगा

इनकम टैक्स देने वाले: अगर परिवार में किसी भी सदस्य ने पिछले साल इनकम टैक्स भरा है (चाहे वो पति हो या पत्नी), तो पूरे परिवार को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

खेत के मालिक नहीं होने पर: जो लोग खेती की जमीन का इस्तेमाल खेती के बजाय दूसरे कामों (जैसे दुकान, फैक्ट्री) में करते हैं।

जो लोग दूसरों के खेतों पर मजदूरी करते हैं या किराए पर खेती करते हैं, लेकिन खुद के नाम पर कोई खेत नहीं है।

अगर कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेत उसके अपने नाम नहीं है (चाहे वह पिता के नाम हो या दादा के नाम), तो उसे भी लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी नौकरी/पद वाले

मौजूदा या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी। मौजूदा या पूर्व सांसद (MP), विधायक (MLA), मंत्री।

कुछ पेशेवर लोग और उनके परिवार: प्रोफेशनल डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)। इन पेशेवरों के परिवार के सदस्य भी लाभ लेने के पात्र नहीं हैं।

ऊंची पेंशन पाने वाले: अगर किसान परिवार का कोई सदस्य 10,000 रुपये महीने से ज्यादा की पेंशन पाता है, तो वे भी इस योजना के लाभार्थी नहीं बन सकते।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।