Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़when sensex will hit 300000 mark Goldman Sachs predict this time line
300000 के आंकड़े को कब छू लेगा सेंसेक्स? Goldman Sachs ने दी टाइमलाइन

300000 के आंकड़े को कब छू लेगा सेंसेक्स? Goldman Sachs ने दी टाइमलाइन

संक्षेप:

ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs का मानना है कि सेंसेक्स अगले 10 साल में 300000 के करीब पहुंच सकता है। इसके पीछे ब्रोकरेज हाउस ने पूरा कैलकुलेशन दिया है।

Nov 17, 2025 03:12 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sensex In next 10 years: अगले 10 साल में सेंसेक्स कहां तक जाएगा? यह सवाल निवेशकों को मन में खड़े हो रहे। पहले कोविड फिर रूस और यूक्रेन युद्ध और ट्रंप के टैरिफ वार ने शेयर बाजारों की रफ्तार को तगड़ा झटका दिया है। हालांकि, इन सबके बावजूद ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs का मानना है कि सेंसेक्स अगले 10 साल में 300000 के करीब पहुंच सकता है। इसके पीछे ब्रोकरेज हाउस ने पूरा कैलकुलेशन दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Goldman Sachs की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर के वैश्विक बाजार 7.1 प्रतिशत का रिटर्न अगले 10 साल में दे सकते हैं। भारत के विषय में अगर बात करें तो यह और अच्छा हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अगले 10 साल में भारतीय शेयर बाजार एशिया में सबसे शानदार प्रदर्शन करता नजर आ सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार 13% के वर्षिक सीएजीआर रह सकता है। बता दें, Goldman Sachs का यह अनुमान अगर सही बैठा तो 2036 में सेंसेक्स 3 लाख के करीब पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:IPO से 70% चढ़ा नया नवेला स्टॉक, छप्परफाड़ कमाई से निवेशक मालामाल

क्या है 10 साल अनुमान

ब्रोकरेज हाउस Goldman Sachs ने पहले 2 साल के 14 प्रतिशत के सीएजीआर का अनुमान जताया है। वहीं, 3 से 10 साल के टाइम पीरियड के लिए ऐतिहासिक आंकड़ों को ध्यान में रखा है। जिसमें अर्थशास्त्रियों के अनुमान से अधिक इकनॉमी ने रिटर्न दिया है।

13 प्रतिशत के ईपीएस पर अगले साल में सेंसेक्स 2,87,000 अंक तक पहुंच सकता है। वहीं, निफ्टी तब 88,700 अंक तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

पिछले 10 साल में सेंसेक्स का प्रदर्शन कैसा?

एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 2 साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 29 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 5 साल में बीएसई इंडेक्स 93 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में यह इंडेक्स 228.34 प्रतिशत तक का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।