Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़what will be the impact of the changes in banking rules from november 1st and what will be the benefit of having four n
1 नवंबर से बैंकिंग नियमों में बदलाव का क्या पड़ेगा प्रभाव, 4 नॉमिनी बनाने से क्या होगा फायदा

1 नवंबर से बैंकिंग नियमों में बदलाव का क्या पड़ेगा प्रभाव, 4 नॉमिनी बनाने से क्या होगा फायदा

संक्षेप:

अब खाताधारक प्रत्येक नॉमिनी के लिए अलग से हिस्सा (शेयर) भी निर्धारित कर सकते हैं, बशर्ते कि सभी के हिस्सों का कुल योग 100 प्रतिशत हो। आइए समझें कि चार नॉमिनी बनाने से खाताधारक को क्या फायदा होगा या अबतक क्या हो रहा था नुकसान?

Mon, 27 Oct 2025 01:46 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत, 1 नवंबर से ग्राहक अपने बैंक खाते के लिए चार व्यक्तियों तक को नॉमिनी बना सकेंगे। इसके अलावा, अब खाताधारक प्रत्येक नॉमिनी के लिए अलग से हिस्सा (शेयर) भी निर्धारित कर सकते हैं, बशर्ते कि सभी के हिस्सों का कुल योग 100 प्रतिशत हो। आइए समझें कि चार नॉमिनी बनाने से खाताधारक को क्या फायदा होगा या अबतक क्या हो रहा था नुकसान?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सक्सेसिव नॉमिनी क्या है?

नए नियमों में "सक्सेसिव नॉमिनी" का प्रावधान भी है। इसका मतलब है कि यदि पहला नॉमिनी खाताधारक की मृत्यु के बाद खुद भी दिवंगत हो जाता है, तो दूसरा नॉमिनी संपत्ति प्राप्त करने का हकदार बनेगा। उदाहरण के लिए, विक्की ने अपनी पत्नी को पहला नॉमिनी और अपने बेटों को सक्सेसिव नॉमिनी बनाया। यदि पत्नी की मृत्यु हो जाती है, तो बेटे खाते की संपत्ति प्राप्त कर सकेंगे।

ये नए नियम चीजों को कैसे आसान बनाते हैं?

पहले केवल एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बनाया जा सकता था, जिससे कानूनी वारिसों के बीच उलझन और विवाद होते थे। तकनीकी रूप से, नॉमिनी खाते का संरक्षक (कस्टोडियन) होता है, जबकि खाते की राशि पर असली दावा कानूनी वारिसों का होता है। अब, खाताधारक अपने कानूनी वारिसों को ही नॉमिनी बनाकर उनके बीच धनराशि को किसी भी अनुपात में बांट सकते हैं। ध्यान रहे, नॉमिनी जरूरी नहीं कि कोई कानूनी वारिस ही हो।

क्या यह समस्या इतनी बड़ी है? नॉमिनी न करने से क्या नुकसान हुआ?

हर साल,कई खाताधारकों की मृत्यु बिना नॉमिनी के हो जाती है, जिससे उनकी संपत्ति का कोई दावेदार नहीं रह जाता। जून 2025 तक, भारत के सार्वजनिक और निजी बैंकों में ₹67,003 करोड़ की जमा राशि अदावती (अनक्लेम्ड) पड़ी थी। अब चार लोगों तक को नामांकित करने की लचीली सुविधा से इस समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।

साइमलटेनियस नॉमिनी क्या है?

इसका मतलब है कि एक खाताधारक एक साथ चार लोगों को नॉमिनी बना सकता है, जो उसके द्वारा तय किए गए हिस्से के अनुसार धनराशि प्राप्त करेंगे। उदाहरण के लिए, विक्की अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को बराबर का 25-25% हिस्सा दे सकता है।

क्या लॉकर के लिए भी साथ-साथ नॉमिनी की सुविधा है?

नहीं,क्योंकि लॉकर में रखी वस्तुओं का मौद्रिक मूल्य निर्धारित करना मुश्किल है, इसलिए लॉकर के लिए एक साथ कई नामांकित (साइमलटेनियस नॉमिनी) रखने की अनुमति नहीं है। हालांकि, लॉकर के लिए क्रमिक नामांकित (सक्सेसिव नॉमिनी) जरूर नियुक्त किए जा सकते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।