कच्चे तेल में उबाल के बाद आज LPG, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या है हाल
मुख्य बातें
- इंडियन ऑयल के 14 जुलाई रेट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है
- वहीं, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं
- सीएनजी के रेट भी चेक कर लें, क्योंकि कच्चा तेल 85 डॉलर के पार चला है

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग और भड़क गई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है तो अमेरिका ने इसमें नाकेबंदी शुरू कर दी है। इसकी वजह से ऊर्जा संकट बढ़ गया है। क्योंकि, दुनिया की 20% ईंधन की सप्लाई होर्मुज के रास्ते होती है। ऐसे में कच्चे तेल के आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।
होर्मुज के बंद होने से भारत को क्यों फर्क पड़ता है?
भारत ने अब अलग-अलग देशों से तेल मंगवाकर इस रास्ते पर अपनी निर्भरता थोड़ी कम कर ली है, लेकिन एलपीजी गैस की समस्या बनी हुई है। भारत अपनी रसोई गैस का करीब 60 फीसदी आयात करता है, और अब तक यह गैस करीब 90 फीसदी होर्मुज रास्ते से ही आती रही है। अगर यह बंदी बनी रही, तो विशेषज्ञ कहते हैं कि घरेलू एलपीजी के दामों पर सबसे पहले असर पड़ेगा।
आज 14 जुलाई को LPG के रेट
भारत में आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के 14 जुलाई रेट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।
पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है, जो करीब 90 रुपये महंगा है। कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये है और दिल्ली से यह 297 रुपये महंगा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले दोनों एलपीजी सिलेंडर महंगे है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले गैस महंगी है।
बता दें 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। कुल मिलाकर इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका। अब आगे क्या होगा यह तो वक्मत ही बताएगा।
पेट्रोल-डीजल के क्या हैं रेट
रोजाना की तरह सुबह 6 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां HPCL, IOCL और भारत पेट्रोलियम ने आज भी पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दी हैं। बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है।
सिटीवाइज पेट्रोल के रेट यहां देखें
सिटीवाइज डीजल के रेट यहां देखें
सीएनजी के रेट क्या हैं
सुबह छह बजे तक सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। IGL की वेबसाइट पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थो। जबकि, ग्रेटर नोएडा में 91.70 रुपये।नोएडा एक किलो सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70, मुजफ्फरनगर में 91.58, मेरठ में 91.58, शामली में 91.58 रुपये थी। गुरुग्राम में भी सीएनजी के दाम 88.12 पर स्थिर हैं।
रेवाड़ी में सीएनजी कीमत 87.70, करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर में 1 किलो सीएनजी 94.42 में मिल रही है। वहीं, हमीरपुर में सीएनजी के रेट 94.42, फतेहपुर में 94.42, अजमेर में 92.44 और पाली में 92.44 रुपये किलो है। राजसमंद में सीएनजी की कीमत 92.44, महोबा में 89.42, बांदा में 89.42,चित्रकुट में 89.42 और हापुड में 92.70 रुपये प्रति किलो है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


