
शॉर्ट सेलिंग पर रोक की खबरों पर सेबी ने क्या कहा, इस हफ्ते 11 IPO में निवेश का अवसर
बाजार नियामक सेबी ने शॉर्ट सेलिंग को लेकर फैली अटकलों पर रविवार को स्पष्टीकरण जारी किया। कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया गया था कि 22 दिसंबर 2025 से गैर-वायदा खंड के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
बाजार नियामक सेबी ने शॉर्ट सेलिंग को लेकर फैली अटकलों पर रविवार को स्पष्टीकरण जारी किया। कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया गया था कि 22 दिसंबर 2025 से गैर-वायदा खंड के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
सेबी ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। सेबी ने कहा कि शॉर्ट सेलिंग से जुड़े मौजूदा नियमों कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके नियम पहले जैसे ही लागू रहेंगे।
खबरों में यह दावा किया गया था कि 22 दिसंबर 2025 से गैर वायदा खंड (Non-futures segment) के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगेगी। साथ ही यह भी कहा गया था कि खुदरा और संस्थागत निवेशक केवल वायदा खंड में शामिल शेयरों में ही शॉर्ट सेलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा डिस्क्लोजर और रिपोर्टिंग नियमों को और सख्त किए जाने का भी दावा किया गया था। इन दावों के चलते खासतौर पर स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों पर संभावित असर को लेकर बाजार में चर्चा तेज हो गई थी।
इस हफ्ते 11 आईपीओ में निवेश करने का अवसर
साल के आखिरी दिनों में देश के शेयर बाजारों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते प्राथमिक बाजार में 11 आईपीओ पेश होंगे। इनमें से एक बड़ी कंपनी (मेनबोर्ड) का, जबकि 10 अन्य छोटी-मझोली कंपनियों (एसएमई) के आईपीओ होंगे। ।
मेनबोर्ड आईपीओ में शामिल गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का आईपीओ 22 दिसंबर से खुलेगा और 24 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी इसके माध्यम से लगभग 251 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका मूल्य दायार 108 से 114 रुपये प्रति शेयर। वहीं, अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ में एसएमई कंपनियों का दबदबा नजर आएगा। जिन कंपनियों के आईपीओ पेश होंगे, उनमें अपोलो टेक्नो इंडस्ट्रीज, बाई काकाजी पॉलिमर्स, एडमैक सिस्टम्स, नंता टेक, धारा रेल प्रोजेक्ट्स आदि शामिल हैं।





