पेट्रोल-डीजल और LPG के क्या हैं आज के रेट, घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

Mar 17, 2026 06:21 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दी हैं।

पेट्रोल-डीजल और LPG के क्या हैं आज के रेट, घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

Petrol Diesel LPG Price Today: घर से निकलने से पहले पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के रेट जरूर चेक कर लें। क्योंकि, कच्चे तेल में एक बार फिर उबाल है। ब्रेंट क्रूड फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर पहुंच रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज सुबह ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, डब्ल्यूटीआई भी 95.21 डॉलर पर था। बता दें क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से सालाना भारत के आयात बिल में लगभग 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद फिर से तेजी लौट आई। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं। संयुक्त अरब अमीरात के विशाल शाह प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर ड्रोन हमला किया गया। इस घटना ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र दुनिया की सबसे बड़ी तेल सप्लाई का केंद्र माना जाता है।

होर्मुज स्ट्रेट बना वैश्विक चिंता का केंद्र

ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान की उस क्षमता को खत्म करने की कोशिश कर रहा है जिससे वह होर्मुज स्ट्रेट के जरिए अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी को खतरा पहुंचा सकता है। यह जलमार्ग वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद अहम है और युद्ध शुरू होने के बाद से यहां आवाजाही लगभग ठप मानी जा रही है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अमेरिका ईरान के खार्ग द्वीप पर मौजूद तेल ढांचे को भी निशाना बना सकता है, हालांकि अभी तक वहां के ऊर्जा ढांचे को सीधे निशाना नहीं बनाया गया है।

तेल सप्लाई बनाए रखने की कोशिश

अमेरिकी प्रशासन ने फिलहाल ईरान को होर्मुज के रास्ते तेल निर्यात जारी रखने दिया है। वहीं खाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने उत्पादन कम कर दिया है। दूसरी ओर सऊदी अरब और यूएई ऐसे वैकल्पिक रास्तों से तेल निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं जो होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर न हों।

बाजार में ऐतिहासिक अस्थिरता

तेल बाजार के लिए यह समय बेहद अस्थिर माना जा रहा है। ब्रेंट क्रूड के इतिहास में शायद ही कभी इतनी ज्यादा दैनिक उतार-चढ़ाव वाली स्थिति देखी गई हो। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात वैश्विक तेल बाजार के इतिहास में सबसे बड़े सप्लाई संकट की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

क्या 100 डॉलर से ऊपर टिक पाएगा तेल?

विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर से ऊपर टिकना मुश्किल होता है। विश्लेषकों के अनुसार जब तेल बहुत महंगा हो जाता है तो मांग में गिरावट शुरू हो जाती है, जिससे कीमतों पर दबाव बनता है। हालांकि ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज संकट के कारण फिलहाल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

पेट्रोल-डीजल के रेट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है। इसके बावजूद आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। आज 17 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

देश के प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट इस प्रकार हैं

नई दिल्ली – ₹913

कोलकाता – ₹939

मुंबई – ₹912.50

चेन्नई – ₹928.50

बेंगलुरु – ₹915.50

भुवनेश्वर – ₹939

चंडीगढ़ – ₹862.50

गुरुग्राम – ₹921.50

हैदराबाद – ₹965

ये दरें घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के लिए लागू हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,