Budget 2025 Expectations Highlights: बजट से लोगों की क्या हैं उम्मीदें, टैक्स का बोझ क्या कम करेगी मोदी सरकार

<ul><li>Budget 2025 Expectations Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना 8वां बजट पेश करेंगी। इसमें देश की धीमी पड़ती विकास दर को फिर से बढ़ाने का प्रयास करते हुए विविध मांगों को संतुलित किया जाएगा।आइए जानें बजट 2025 से लोगों की क्या हैं उम्मीदें..</li></ul>

Budget 2025 Expectations Highlights: बजट से लोगों की क्या हैं उम्मीदें, टैक्स का बोझ क्या कम करेगी मोदी सरकार

बजट से लोगों की क्या हैं उम्मीदें, टैक्स का बोझ क्या कम करेगी मोदी सरकार

Drigraj Madheshia| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 28 Jan 2025 11:53 AM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Budget 2025 Expectations Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना 8वां बजट पेश करेंगी। बजट का प्रभाव आम आदमी से लेकर देश की अर्थव्यवस्था तक पड़ता है। बजट का इंपैक्ट शेयर मार्केट से लेकर आपके लोकल मार्केट पर भी पड़ेगा। आइए जानें इस बजट में इनकम टैक्स से लेकर खेती-किसानी तक मोदी सरकार से क्या उम्मीद है।

27 Jan 2025, 12:49:00 PM IST

Budget 2025 Expectations Farmers : किसान क्रेडिट कार्ड की बढ़े लिमिट

Budget 2025 Expectations Farmers : स्वतंत्र कंसलटेंट डॉक्टर समीर कपूर ने बताया कि बजट 2025 में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए आवंटन में 10-15% की बढ़ोतरी की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत कर्ज की सीमा को मौजूदा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को रियायती दर पर अधिक वित्तीय सहायता मिल सके। इसके अलावा, उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए उन्नत बीजों की नई किस्में विकसित करने हेतु अनुसंधान एवं विकास के बजट में भी उल्लेखनीय वृद्धि की आवश्यकता है।

Share
27 Jan 2025, 12:03:19 PM IST

Budget 2025 Expectations Farmers : कृषि क्षेत्र के लिए खर्च को लगभग 20 अरब डॉलर करने की योजना

केंद्र सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2025-26 में कृषि क्षेत्र के लिए खर्च को लगभग 15% बढ़ाकर करीब 20 अरब डॉलर करने की योजना बना रही है। यह छह वर्षों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दो सरकारी सूत्रों ने दी है। इस बढ़ोतरी ग्रामीणों की इनकम को बढ़ावा देने और महंगाई पर अंकुश लगेगा।

Share
27 Jan 2025, 10:52:04 AM IST

Budget 2025 Expectations: कॉमर्शियल और प्राइवेट ईवी सब्सिडी की उम्मीद

Budget 2025 Expectations: केंद्र सरकार आम बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कई ऐलान कर सकती हैं। क्रेडिफिन लिमिटेड के सीईओ शल्य गुप्ता को उम्मीद है कि सरकार ईवी को बढ़ावा देने के लिए सरकार बजट में ग्रीन बॉन्ड जारी करने का ऐलान कर सकती हैं। इस पैसे का उपयोग ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए किया सकता है। वित्त मंत्री FAME स्कीम को बढ़ाने का भी ऐलान कर सकती हैं। इसके तहत कॉमर्शियल और प्राइवेट ईवी सब्सिडी दी जा सकती है और साथ ही ईवी लोन पर टैक्स बेनीफिट्स का भी ऐलान कर सकती हैं।

Share
27 Jan 2025, 10:22:19 AM IST

Budget 2025 Income Tax Expectations: न्यू टैक्स रिजीम क्या छूटों से रहेगा मुक्त

Budget 2025 Income Tax Expectations: सरकार न्यू टैक्स रिजीम को रियायतों से मुक्त रखना चाहती है, जबकि यह लिमिट बढ़ाने और स्लैब में फेरबदल से छूट देने पर विचार कर रही है। इनकम टैक्स रेट्स आमतौर पर अंतिम रूप दी जाने वाली घोषणाओं के अंतिम सेट में होती हैं और हर बजट से पहले उन्हें फिर से तैयार किया जाता है। कंपनियों और अर्थशास्त्रियों ने देनदारी को कम करने के लिए कमजोर मांग का हवाला दिया है, खासकर मध्यम वर्ग के लिए। पिछले साल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सैलरीड पर्सन के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया था और स्लैब को भी संशोधित किया था।

Share
27 Jan 2025, 10:07:20 AM IST

Budget 2025-26 live: टैक्स का बोझ क्या कम करेगी सरकार

निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए टैक्स का बोझ एक प्रमुख समस्या है। केंद्र सरकार जीएसटी में बहुत कुछ नहीं कर सकती है, क्योंकि जीएसटी यह जीएसटी काउंसिल द्वारा तय किया जाता है लेकिन खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कम आयात शुल्क और पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स को तर्कसंगत बनाकर कुछ राहत दे सकती है। निम्न और मिडिल क्लास के लिए सरकार इनकम टैक्स का बोझ कम करती है तो उनकी जेब में अधिक पैसा बचेगा।

Share
27 Jan 2025, 09:41:38 AM IST

Budget 2024-25 Expectations Live: एम नागराजू सचिव, वित्तीय सेवा विभाग

क्रेडिट फ्लो, डिपॉजिट मोबेलाइजेशन, रेगुलेशन ऑफ फिनटेक, बीमा कवरेज का विस्तार करना और डिजिटल इंटरफेस को डीप करना इस 1993 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी के लिए ये मुख्य फोकस में रहेंगे।

Share
27 Jan 2025, 09:40:49 AM IST

Budget 2024-25 Expectations Live: कौन हैं अजय सेठ जो वित्त मंत्री की टीम में हैं

आर्थिक मामलों के विभाग सेठ उस विभाग का नेतृत्व करते हैं, जो अंतिम बजट डॉक्यूमेंट तैयार करता है और मैक्रोइकोनामिक स्टेबिलिटी की देखरेख करता है। 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी के पास कंज्मप्शन incentives के लिए बढ़ते शोर-शराबे के बीच विकास और Fiscal Consolidation Imperativesके बीच संतुलन बनाने का मुश्किल काम है।

Share
27 Jan 2025, 09:37:54 AM IST

बजट 2025-26 को आकार देने वाले किरदार: मनोज गोविल, सचिव, व्यय विभाग

1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी गोविल व्यय विभाग में शामिल होने से पहले कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव थे। सब्सिडी और केंद्र सरकार की योजनाओं को युक्तिसंगत बनाना तथा खर्च की गुणवत्ता में सुधार करना उनके लिए प्रमुख कार्यों में से हैं।

Share
27 Jan 2025, 09:34:13 AM IST

बजट 2025-26 को आकार देने वाले किरदार: वी अनंथा नागेश्वरन, मुख्य आर्थिक सलाहकार

आईआईएम-अहमदाबाद के पूर्व छात्र और एमहर्स्ट में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री धारक नागेश्वरन ने प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य के रूप में कार्य किया है। उनके और उनकी टीम द्वारा लिखे गए आर्थिक सर्वेक्षण पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Share
27 Jan 2025, 09:32:54 AM IST

Budget 2025-26: बजट 2025-26 को आकार देने वाले किरदार

ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी तुहिन कांता पांडे वित्त और राजस्व सचिव हैं। 1987 बैच के पांडे को सभी तिमाहियों से कर रियायतों की अपेक्षाओं को संतुलित करते हुए राजस्व जुटाना सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बजट से बमुश्किल कुछ दिन पहले विभाग का कार्यभार संभालने वाले पांडे, आगामी सत्र में पेश किए जा सकने वाले आयकर कानून के सुधार की देखरेख कर रहे हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेसBudget 2025 Expectations Highlights: बजट से लोगों की क्या हैं उम्मीदें, टैक्स का बोझ क्या कम करेगी मोदी सरकार