एक झटके में 20% बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • West Bengal DA Hike 2026: पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों का डीए शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली सरकार ने 20% बढ़ाने का फैसला किया है
  • 1 अक्टूबर से बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को मिलेगा
एक झटके में 20% बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, शुभेंदु अधिकारी सरकार का बड़ा फैसला

West Bengal DA Hike 2026: शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बंगाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों का डीए एक झटके में ही 20 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य में सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 38 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें, आज सोमवार को राज्य की नई सरकार की तरफ से पहला बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

राज्य के इतिहास में पहली बार एक झटके में इतना डीए बढ़ाया गया है।

1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

राज्य कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए 1 अक्टूबर से मिलेगा। यानी अब उनकी सैलरी में महंगाई भत्ता का हिस्सा 1 अक्टूबर से 38 प्रतिशत हो जाएगा। बता दें, राज्य में अभी 6वां वेतन आयोग लागू है। भाजपा ने चुनाव के दौरान राज्य कर्मचारियों से 7वें वेतन आयोग को लागू करने का वादा किया था। जिसके गठन की मंजूरी शुभेंदु कैबिनेट ने पहले ही दे दी थी।

किसे कितना होगा फायदा

जिन राज्य कर्मचारियों का बेसिक पे 20,000 होगा उन्हें अबतक 3600 रुपये डीए के मिलते हैं। जोकि 1 अक्टूबर से 7600 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने 4000 रुपये का फायदा होगा। वहीं, जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 30,000 रुपये है। उनका डीए 38 प्रतिशत होने पर 11400 रुपये होगा। जो मौजूदा डीए से 6000 रुपये अधिक है। बता दें, बंगाल में जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 75000 रुपये है। उनको डीए बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता 28500 रुपये मिलेगा। जोकि मौजूदा डीए से 15000 रुपये अधिक है।

राज्य में भरे जाएंगे 1 लाख पोस्ट

डीए के ऐलान के साथ-साथ बंगाल के वित्त मंत्री ने कहा कि वो 1 लाख खाली सरकारी पोस्ट को भी आने वाले समय में चरण बद्ध तरीके से भरेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें से 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी।

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि सरकार ने कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

केंद्रीय कर्मचारियों को कितना मिलता है डीए?

केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हर साल दो बार इजाफा किया जाता है। इस बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किया है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब देखना है कि जुलाई डीए का ऐलान सरकार की तरफ से कब किया जाता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।