15 अप्रैल के लिए अलर्ट: वेदांता से लेकर LIC तक, आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर, आप मिस तो नहीं कर रहे?
15 अप्रैल का ट्रेडिंग सेशन कई बड़े ट्रिगर्स के साथ आने वाला है, जहां LIC का बोनस इश्यू, वेदांता से जुड़ी खबर और ICICI व Just Dial के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय कर सकते हैं। इसके अलावा LG और भारत कोकिंग कोल में लॉक-इन पीरियड खत्म होने से भी शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
शेयर बाजार में हर दिन कुछ ऐसे स्टॉक्स होते हैं, जिन पर खास नजर रखने से निवेशकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। 15 अप्रैल का ट्रेडिंग सेशन भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है, जहां कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरें बाजार में हलचल पैदा कर सकती हैं। सबसे पहले बात करें LIC (Life Insurance Corporation of India) की, तो कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, जो निवेशकों के लिए बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर माना जा रहा है। वहीं, जस्ट डायल (Just Dial) के नतीजे मिले-जुले रहे हैं और राजस्व बढ़ा है, लेकिन मुनाफा घटा है, जिससे शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इसी तरह LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Limited) में लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में शेयर बाजार में आ सकते हैं और कीमतों पर दबाव बन सकता है। दूसरी ओर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Limited) को राजस्थान में नया मिनरल ब्लॉक मिला है, जो इसके बिजनेस ग्रोथ के लिए अच्छा संकेत है।
ऑटो सेक्टर में समवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड (Samvardhana Motherson International Limited) और डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies) ने लेबर प्रोटेस्ट के असर को नकारा है, जिससे निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, बैंकिंग सेक्टर में इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने MCLR रिव्यू किया है, जिसका असर लोन और ब्याज दरों पर पड़ सकता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी हलचल है। HG इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड को ₹519 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जबकि रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India Limited) को ₹255 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा अडानी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड (Adani Energy Solutions Limited) ने मुंबई में बड़ा पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट चालू किया है, जो भविष्य के लिए पॉजिटिव संकेत है।
फाइनेंशियल सेक्टर में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ICICI Prudential Life Insurance Company Limited) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Asset Management Company) के अच्छे नतीजे आए हैं, जिससे इन शेयरों में मजबूती आ सकती है। वहीं, वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) में प्लांट हादसे की खबर से निवेशकों की चिंता बढ़ सकती है।
15 अप्रैल का दिन बाजार के लिए काफी एक्शन से भरा रहने वाला है। अलग-अलग सेक्टर में आई इन खबरों के चलते कई स्टॉक्स में तेज मूव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशकों को इन पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


