Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़warren buffett s berkshire hathaway has given a staggering return of 4721150 percent what a share
शेयर हो तो ऐसा, वॉरेन बफेट के कार्यकाल में बर्कशायरने दिया 4721150% का छप्परफाड़ रिटर्न

शेयर हो तो ऐसा, वॉरेन बफेट के कार्यकाल में बर्कशायरने दिया 4721150% का छप्परफाड़ रिटर्न

संक्षेप:

वॉरेन बफेट ने 1962 में न्यू इंग्लैंड की संघर्षरत टेक्सटाइल कंपनी के शेयर 7.60 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने शुरू किए थे। आज यह एक विशाल conglomerate बन चुकी है और इसके एक शेयर की कीमत 7,55,400 डॉलर से अधिक है।

Jan 01, 2026 01:33 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

द लीजेंडरी इन्वेस्टर वॉरेन बफेट, जिन्हें "ओरेकल ऑफ ओमाहा" के नाम से भी जाना जाता है, 31 दिसंबर को बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से हट गए हैं। इसके साथ ही उनके 60 असाधारण वर्षों के नेतृत्व का दौर समाप्त हो गया है। 95 वर्ष के बफेट ने इस conglomerate का छह दशक तक नेतृत्व किया। 1962 में उन्होंने न्यू इंग्लैंड की संघर्षरत टेक्सटाइल कंपनी के शेयर 7.60 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने शुरू किए थे। आज यह एक विशाल conglomerate बन चुकी है और इसके एक शेयर की कीमत 7,55,400 डॉलर से अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

47,21,150% का अद्भुत रिटर्न

1965 में बफेट ने कंपनी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल किया था। गणना के अनुसार, 1965 में बर्कशायर हैथवे के शेयर की कीमत लगभग 15-18 डॉलर प्रति शेयर थी। आज के 7,55,400 डॉलर के मूल्य के हिसाब से, इसने लगभग 47,21,150% का अद्भुत रिटर्न दिया है।

एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 20 वर्षों में 60 अरब डॉलर से अधिक दान देने के बाद भी, बर्कशायर में बफेट की निजी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 150 अरब डॉलर है।

बर्कशायर बनाम एसएंडपी 500

बर्कशायर हैथवे के 2024 के वार्षिक विवरण के अनुसार, 1965 से 2024 तक बर्कशायर के शेयरों में सालाना औसत वृद्धि 19.9% रही, जो एसएंडपी 500 के 10.4% के मुकाबले लगभग दोगुना है। हालांकि इस साल एसएंडपी 500 में 17% की बढ़त हुई है, जबकि बर्कशायर ने अभी तक 12% की बढ़त दर्ज की है।

बफेट के कुछ प्रसिद्ध लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट्स में अमेरिकन एक्सप्रेस, कोका-कोला और एप्पल शामिल हैं। रिपोर्ट कहती है कि बर्कशायर के आकार में आई भारी वृद्धि के कारण, उसके लिए विकास की गति बनाए रखना एक चुनौती रहा है।

अब सबकी निगाहें ग्रेग एबेल पर

कंपनी में नए नेतृत्व के साथ, अब निवेशक बफेट के उत्तराधिकारी ग्रेग एबेल पर नजर गड़ाए हुए हैं। 2021 में पहली बार दुनिया को पता चला कि ग्रेग एबेल बर्कशायर हैथवे में वॉरेन बफेट के उत्तराधिकारी होंगे, जब बफेट के लंबे समय से साथी, स्वर्गीय चार्ली मंगेर ने वार्षिक बैठक में शेयरधारकों को आश्वासन दिया था कि एबेल कंपनी की संस्कृति को बनाए रखेंगे।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।