Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़want around 9 percent interest on fd here are 10 great options
FD पर चाहिए करीब 9% तक ब्याज तो ये रहे 10 शानदार ऑप्शन, चेक करें लेटेस्ट रेट

FD पर चाहिए करीब 9% तक ब्याज तो ये रहे 10 शानदार ऑप्शन, चेक करें लेटेस्ट रेट

संक्षेप:

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में इन्वेस्ट करके बंपर मुनाफा कमाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी करने पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं।

Nov 29, 2025 08:46 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में इन्वेस्ट करके बंपर मुनाफा कमाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, देश के कई बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी करने पर बंपर रिटर्न दे रहे हैं। मौजूदा समय में कई ऐसे बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को एफडी पर करीब 9 पर्सेंट तक ब्याज दे रहे हैं। इनमें से एक है एसबीएम बैंक जो 3 साल 2 दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 8.25 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.75 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 बैंकों के बारे में जो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां मिल रहा है 8.50% तक ब्याज

बंधन बैंक 600 दिन की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 8 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। जबकि डीसीबी बैंक 36 महीने की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 8 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.50 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, डॉयचे बैंक 2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को भी इतना ही ब्याज दे रहा है।

यस बैंक भी दे रहा बंपर रिटर्न

दूसरी ओर यस बैंक 18 महीने से लेकर 36 महीने से कम की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.75 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8.25 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। जबकि आरबीएल बैंक 24 महीने से लेकर 36 महीने से कम की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 1 साल 1 दिन से लेकर 550 दिन की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।

444 दिन की एफडी पर मिल रहा 8% का ब्याज

इंडसइंड बैंक 2 साल 9 महीने से लेकर 3 साल 3 महीने की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एचएसबीसी बैंक 732 दिन से लेकर 36 महीने से कम की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, करूर वैश्य बैंक 444 दिन की एफडी पर अपने सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट जबकि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 8 पर्सेंट तक ब्याज दे रहा है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।