अभी के भाव पर ₹1500 से ज्यादा उछलेगा यह शेयर? एनर्जी सेक्टर से जुड़ी है कंपनी

Feb 28, 2026 11:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिका को लॉन्ग-टर्म फोकस मार्केट मानते हुए वारी की मजबूत स्थिति को देखते हुए, हम अपने अनुमान बरकरार रखते हैं। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए BUY रेटिंग दोहराते हुए टारगेट प्राइस 4260 तय किया है।

अभी के भाव पर ₹1500 से ज्यादा उछलेगा यह शेयर? एनर्जी सेक्टर से जुड़ी है कंपनी

Waaree energies share: एनर्जी की कंपनी वारी एनर्जीज के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं। वैसे तो अभी शेयर की कीमत 2709.60 रुपये है लेकिन ब्रोकरेज Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल का अनुमान है कि यह 4000 रुपये के पार जा सकता है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

ब्रोकरेज Emkay ग्लोबल फाइनेंशियल ने कहा कि अमेरिका को लॉन्ग-टर्म फोकस मार्केट मानते हुए वारी की मजबूत स्थिति को देखते हुए, हम अपने अनुमान बरकरार रखते हैं। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए BUY रेटिंग दोहराते हुए टारगेट प्राइस 4260 तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से सोलर पीवी आयात पर प्रारंभिक काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) लगाई है, जिसमें भारत के लिए 126% की ऊंची दर के कारण भारतीय सोलर कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई और नेगेटिव सेंटिमेंट बना। हालांकि, वारी एनर्जीज के मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि इससे कंपनी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वारी अमेरिकी सप्लाई के लिए भारत या प्रभावित देशों की सेल्स का इस्तेमाल नहीं करती है।

अमेरिका का फैसला क्या?

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने सोलर पैनल के आयात पर काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य भारत, इंडोनेशिया और लाओस द्वारा अपने उत्पादकों को दी जाने वाली सब्सिडी की भरपाई करना बताया गया है। ये दरें भारत के लिए 125.87 प्रतिशत, इंडोनेशिया के लिए 104.38 प्रतिशत और लाओस के लिए 80.67 प्रतिशत निर्धारित की गई हैं।

यह आयात शुल्क घरेलू सोलर पैनल उत्पादकों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड' द्वारा 17 जुलाई, 2025 को दायर याचिकाओं के बाद लगाया गया है। याचिकाओं में दावा किया गया था कि इन तीन देशों से 'क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल' का आयात कर अमेरिकी बाजार में उचित मूल्य से कम पर बेचा जा रहा था, जिससे घरेलू सौर उद्योग को क्षति पहुंच रही थी। यह कार्रवाई अगस्त 2025 में अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोग के उन निष्कर्षों के बाद हुई है, जिनमें कहा गया था कि भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात ने घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचाया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वारी एनर्जीज का मुनाफा दोगुना होकर 1,106.79 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में मुनाफा 506.88 करोड़ रुपये रहा था। वारी एनर्जीज ने बताया कि 2025-26 की तिमाही में कुल आय 7,761.23 करोड़ रुपये रही जो 2024-25 की इसी अवधि की 3,545.27 करोड़ रुपये की आय से करीब दोगुना है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,